Bigg Boss Ott - एक दिन भी शो में नहीं टिक पाए कॉन्टेस्टेन्ट पुनीत सुपरस्टार
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:03 AM
17 जून से शुरू हुए इस बार के Bigg Boss Ott प्लेटफार्म शो में कई टीवी स्टार्स के साथ -साथ सोशल मीडिया इन्फलुएनसर्स ने ही हिस्सा लिया है जिनका शो की ओपनिंग के समय इंट्रोडक्शन हुआ। लेकिन इन सभी कॉन्टेस्टेन्ट में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं पुनीत सुपरस्टार ने और वो भी शो में कोई गेम खेल कर नहीं बल्कि पहले ही दिन शो से एलिमिनेट हो कर। पहले ही दिन शो से बाहर होने के बाद लोगों में काफी उत्सुकता बढ़ गयी है कि आखिर कौन है पुनीत सुपरस्टार और उन्हें इतनी जल्दी शो से बाहर क्यों कर दिया गया है?
Bigg Boss Ott
ज़ब शो की शुरुआत हुई और लोगों को यह पता चला कि इस बार ott प्लेटफार्म पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस शो में पुनीत सुपरस्टार भी नज़र आएंगे, तो दर्शकों का इंट्रेस्ट काफी बढ़ गया था। सभी ने पहले से यह सोच रखा था कि पुनीत हर कॉन्टेस्टेन्ट पर भारी पड़ने वाले हैं और इस बार शो काफी ज्यादा एंटरटेनिंग भी रहेगा। लेकिन फिलहाल तो दर्शकों की इस उम्मीद पर पानी फिर चुका है क्योंकि पुनीत को 24 घण्टे के अंदर ही शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
क्या थी शो से बाहर होने की वजह?
घर में जाने पर पुनीत सुपरस्टार ने वहाँ बाथरूम में रखी हैंडवाश की बॉटल को अपने सिर पर उड़ेल लिया और टूथपेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लिया। ज़ब अन्य कॉन्टेस्टेन्ट की इस पर नज़र पड़ी तो उन्होंने कहा कि उन्हें ये एक टास्क दिया गया था। इसके बाद सभी को घर (Bigg Boss Ott) में लिविंग रूम में बुलाया गया और घर के सामान को नुकसान न पहुँचाने की हिदायत दी लेकिन पुनीत सुपरस्टार पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ा।
तुम्हारी TRP को होगा नुकसान...
बिग बॉस के द्वारा फटकार लगाने के बाद पुनीत ने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें शो में रखा जाए या निकाल दिया जाए...शो में मौजूद अन्य प्रतियोगियों ने भी पुनीत को समझाने की कोशिश की लेकिन वे अपनी बात पर अड़े रहे और इसके बाद उन्हें शो से निष्कासित कर दिया गया।
कौन हैं हजारों की फैन फॉलोइंग रखने वाले पुनीत सुपरस्टार?
वैसे तो सोशल मीडिया पर आज कल काफी इन्फलुएनसर्स ने अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग बना रखी है पर पुनीत सुपरस्टार अपने फैंस के दिल में ख़ास जगह रखते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि वे अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा लोगों को दान करने में देते हैं।