Bigg Boss Promo- वीकेंड के वार पर अर्चना गौतम पर बरसें सलमान खान, कहा "घर से बाहर निकालने.....
Salman Khan lashed out at Archana Gautam
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:29 PM
Bigg Boss Promo - कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो बिग बॉस के इस हफ्ते वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में होस्ट सलमान खान अर्चना गौतम (Archana Gautam) की क्लास लगाते नजर आए हैं।
जैसा कि आप सबने देखा इस हफ्ते बिग बॉस के घर में जमकर हंगामा हुआ। इस हफ्ते अर्चना गौतम (Archana Gautam), शालीन भनोट (Shaleen Bhanot), विकास (Vikas) और प्रियंका चौधरी (Priyanka Chahar Chaudhary) के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। पूरी लड़ाई में कुछ ऐसी बातें हुई जिन पर मुद्दे बन गए। अर्चना गौतम ने लड़ाई के बीच में शालीन भनोट और विकास की निजी जिंदगी से लेकर कुछ ऐसी बातें बोल दी, जो घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी पसंद नहीं आई।
अब इन्हीं बातों पर वीकेंड के बाहर पर शो के होस्ट सलमान खान अर्चना गौतम (Salman Khan Taken class of Archana Gautam) की क्लास लगाते नजर आएंगे। वीकेंड के वार का जो प्रोमो वीडियो सामने आया है, उसमें सलमान खान कहते नजर आ रहे हैं कि -"अर्चना यह जो प्राइवेट बातें आप उछालती हैं, मां पर, बीबी पर, फैमिली पर, क्यों? आपकी इमेज की धज्जियां उड़ चुकी है। आप अपना खुद का लिमिट नहीं जानती हैं। घर के अंदर लाने की ताकत रखता हूं, तो बाहर निकालने की भी उतनी ही ताकत रखता हूं। "