Bigg Boss 15- टॉप 5 कंटेस्टेंट ने इन 5 कंटेस्टेंट को किया Save, घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
02 Dec 2025 04:32 AM
Bigg Boss 15- रियलिटी शो बिग बॉस में सबसे आपने देखा कि वीकेंड के वार में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आई मीडिया कर्मियों ने घरवालों से कई सवाल जवाब किए। घरवालों को मीडिया कर्मियों के तीखे वार का सामना भी करना पड़ा। इसके साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए मीडिया कर्मियों ने घर में मौजूद सदस्यों में से टॉप फाइव कंटेस्टेंट का चुनाव भी किया। जिसमें करण कुंद्रा (Karan Kundra), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash), निशांत भट्ट (Nishant Bhatt) व प्रतीक सहजपाल (Prateek Sahajpal) का नाम शामिल है।
अब बिग बॉस (Bigg Boss) ने टॉप फाइव में जगह ना बना पाने वाले कंटेस्टेंट को एक टास्क दिया है, जिसके तहत जो कंटेस्टेंट इस टास्क को हारेगा वह घर से बेघर हो जाएगा। इस टास्क में टॉप फाइव कंटेस्टेंट भी अहम भूमिका निभा रहे है। अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक इस टास्क में हारने की वजह से सिंबा नागपाल (Simba Nagpal) घर से बेघर हो जायेंगे।
खबरों के मुताबिक टास्क के दौरान करण कुंद्रा उमर रियाज को बचाएंगे। विशाल कोटियन को तेजस्वी प्रकाश सेव करेंगी। शमिता राजीव आदतिया को सेव करेंगी। जय भानुशाली को निशांत भट्ट और नेहा भसीन को प्रतीक बचा लेंगे। जबकि सिंबा का नाम कोई नही लेगा। ऐसे में सिंबा को घर से बेघर होना पड़ेगा। अगर शो में सिंबा के सफर की बात की जाए तो, इन्होंने अभी तक कुछ खास कंट्रीब्यूट नही किया है। बाकी कंटेस्टेंट की तुलना में सिंबा शो में कुछ खास करते नजर नहीं आ रहे हैं।