बॉबी देओल को मिली तगड़ी टक्कर, सिंघम बना पार्टी किंग
भारत
चेतना मंच
30 Oct 2025 01:38 PM
बॉलीवुड के ठहरे हुए माहौल में अचानक ऐसी लहर दौड़ी कि हर कोई झूम उठा। जी हाँ क्या आप जानते हैं इस बार बॉक्स ऑफिस पर कौन मचा रहा है तहलका तो बता दें कि सिंघम अजय देवगन इस बार पुलिस की नहीं डांस फ्लोर की एंट्री लेकर आए हैं और भाई साहब, आते ही कर दी बॉबी देओल की ‘लॉर्डी चाल’ की छुट्टी जी। हां सिंघम अजय देवगन, बॉलीवुड के साइलेंट सुपरस्टार ने ऐसा डांस किया हैं कि दर्शक बोले भाई, ये तो रिकॉर्ड तोड़ गया। सोशल मीडिया पर अजय देवगन का नया सॉन्ग ‘झूम शराबी’ ऐसा छाया हैं कि फैंस के दिलों में हिलोरें उठ गईं हैं। Bollywood News
सिंघम का स्वैग बॉबी रह गए हैरान
इस साल बॉलीवुड में बॉबी देओल अपने अलग अंदाज़ के लिए खूब चर्चा में रहे, लेकिन अब अजय देवगन ने भी मैदान में उतरकर गर्मी बढ़ा दी है। बता कि- ‘दें दे प्यार दें-2’ के इस ताज़ा गाने ‘झूम शराबी’ में अजय का स्वैग, स्टाइल और डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है। यही नहीं गाने की रिलीज़ के 18 घंटे के भीतर ही सोशल मीडिया पर व्यूज़ ने लाखों का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शक बोले अब तो ‘जमाल कुडू’ का रिकॉर्ड टूटेगा।
झूम शराबी बना पार्टी एंथम, इंटरनेट पर छाया जलवा
फिल्म के गाने में अजय देवगन का हैंडसम लुक, ड्रिंक इन हैंड वाला डैशिंग एटीट्यूड और लाइट्स से सजी शानदार सेटिंग ने इसे परफेक्ट पार्टी ट्रैक बना दिया है। यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर लिखा बॉबी देओल के बाद अब अजय देवगन का नंबर है। वहीं कुछ ने कहा अजय ने तो सबको नशे में झुमा दिया।
अजय देवगन की इस परफॉर्मेंस ने एक बार फिर साबित कर दिया हैं कि वो सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि ट्रेंडसेटर हैं। गाने का म्यूजिक, बीट्स और उनका एक्सप्रेशन सब कुछ ऑन पॉइंट हैं। अब देखने वाली बात ये है कि क्या ‘झूम शराबी’ आने वाले दिनों में म्यूजिक चार्ट्स का किंग बन पाएगा या नहीं। Bollywood News