
Bollywood : साल 2025 में बॉलीवुड दर्शकों के लिए मनोरंजन की झड़ी लगाने वाला है। कई बड़ी बजट की फिल्में रिलीज़ होने को तैयार हैं, जो न केवल सिनेमाघरों में धूम मचाने वाली हैं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान भी स्थापित कर सकती हैं। पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड को मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया के बाद, इस साल कई बड़े सितारों की फिल्में रिलीज़ हो रही हैं, जिनसे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। चलिए, जानते हैं उन पांच बहुप्रतीक्षित फिल्मों के बारे में, जो बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।