बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान प्रतिशत ने नया इतिहास रच दिया है। राज्य में 61–62% की रिकॉर्ड वोटिंग के पीछे जिस नाम की सबसे अधिक चर्चा है, वह हॉलीवुड–बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा है।

बता दे कि बिहार चुनाव आयोग की SVEEP आइकन के रूप में नीतू चंद्रा ने इस बार मतदान जागरूकता अभियान को एक नया रूप दिया। उनकी सक्रिय भूमिका ने खासकर युवाओं और महिलाओं में मतदान को लेकर अभूतपूर्व उत्साह पैदा किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता और हॉलीवुड–बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने मतदान को केवल “अभियान” नहीं, बल्कि “अभिमान” बना दिया। उनका संदेश — “हर वोट बिहार को मजबूत बनाता है” — लोगों के दिलों तक गहराई से पहुंचा।
नीतू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई प्रेरक वीडियो, पोस्ट और लाइव सेशन के जरिए लोगों को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। यही नहीं, उन्होंने कई जिलों का दौरा कर पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं से सीधा संवाद भी किया।
इन प्रयासों का असर नतीजों में साफ झलका। पटना साहिब में 58.92% और फुलवारी शरीफ में 57.89% मतदान हुआ — जो पिछले चुनावों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।
बिहार की एकमात्र राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्माता और हॉलीवुड अभिनेत्री होने के नाते नीतू चंद्रा का व्यक्तित्व विश्वसनीयता और प्रेरणा दोनों का संगम है। उन्होंने यह साबित किया कि नेतृत्व सिर्फ राजनीति या मनोरंजन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने की भी शक्ति रखता है।
नीतू चंद्रा का यह अभियान न केवल बिहार, बल्कि पूरे देश के लिए नागरिक जिम्मेदारी और सहभागिता का नया मानक बन गया है। उनकी पहल से यह संदेश स्पष्ट हुआ है कि बदलाव केवल नीतियों से नहीं, बल्कि जागरूक नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से आता है।