Bollywood : भाईजान के बाद अब विक्केट की बारी, जान से मारने की मिल रही है धमकी
Source; India tv
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:51 AM
Bollywood : बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय जोड़ी कटरीना कैफ (Katrina Kaif)और विक्की कौशल (Vicky kaushal)को इन दिनों जान से मारने की धमकी मिल रही है। विक्की कौशल ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक, कटरीना कैफ को लंबे समय से एक शख्स सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था, लेकिन जब इस बारे में विक्की कौशल को पता चला तो अभिनेता ने उस शख्स को समझाने की कोशिश भी की, मगर कुछ फायदा नहीं हुआ।
खबर है कि इस शख्स का नाम आदित्य राजपूत है। खबरों के अनुसार, जब वह कटरीना कैफ को सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था, तब इन्होंने वार्न किया था। उसने विक्की कौशल की भी बात नहीं मानी। मजबूरी में अभिनेता ने यह कदम उठाया है। जानकारी के मुताबिक, आदित्य राजपूत नाम का शख्स फेसबुक पर मौजूद है, लेकिन यह उसका असली अकाउंट है या नहीं, इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।