Bollywood Movie Review: औसत साबित हो रही है 'शमशेरा'
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 03:19 PM
श्रृति मिश्रा
Mumbai: मुम्बई। करोड़ो युवक एवं युवतियों के दिलों पर राज करने वाले हीरो रणबीर कपूर की एक्टिंग से सजी फिल्म 'शमशेरा' औसत फिल्म साबित हो रही है। हा यदि आप रणबीर कपूर के बहुत ही बड़े वाले 'फैन' है तो यह फिल्म आपके लिए ही है।
शमशेरा कल यानी 22 जुलाई को सेनामा घरों मे रिलीज़ हो गई है कोरोना के बाद सबसे ज्यादा 4350 और दुनियाभर में 5500 स्क्रीन पर यह फिल्म रलीज हुई है। 150 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी इस फिल्म को दिसंबर 2019 में रिलीज होना था, लेकिन कोरोना के चलते यह करीब ढाई साल देरी से रिलीज हुई है।
अगर बात करे फिल्म की कहानी की तो इसकी स्टोरी 1800 के दशक की दिखाई गई है. फिल्म में रणबीर कपूर का नाम शमशेरा होता है, जो एक डाकू के किरदार में दिख रहे हैं. फिल्म की कहानी काजा नामक एक काल्पनिक शहर पर बेस्ड है राजपूतों के दौर में उनके साथ मुगलों से लोहा ले चुके खमेरन जाति के लोग आसरे की तलाश में काजा पहुंचे, तो वहां के ऊंची जाति के लोगों ने स्वीकार नहीं किया। तब उनके सरदार शमशेरा यानी रणबीर कपूर ने अपने साथियों के साथ मिल कर गुजर-बसर के लिए काजा में लूटपाट शुरू कर दी। तब वहां के राजा और बनिया लोगो ने अंग्रेजो से जाके शिकायत की सोना और पैसे दे कर खमेरन के खिलाफ गुहार लगाई। तब सरकार ने दरोगा शुद्ध सिंह यानी संजय दत्त को भेजा, जो शमशेरा और उसके साथियों को धोखे से काजा के किले में गुलाम बना लेता है। अपने साथियों को आजाद कराने की कोशिश में शमशेरा अपनी जान दे देता है। उसके बाद कहानी 25 साल बाद से दोबारा शुरू होती है, जब शमशेरा का हूबहू अपने बाप की तरह दिखने वाला बेटा बल्ली यानी रणबीर कपूर अपने बाप का सपना पूरा करने की खातिर मैदान में उतरता है। उसका सामना भी दरोगा शुद्ध सिंह से ही होता है। क्या बल्ली अपने बाप का खमेरन की आजादी का सपना पूरा कर पाता है? यह जानने के लिए आपको सिनेमा जाना होगा।
बात करे एक्टिंग और Scenes की तो फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा ने भव्य सेट्स, बढिय़ा सिनेमटोग्राफी, जबर्दस्त बैकग्राउंड स्कोर और संजय दत्त व रणबीर कपूर जैसे मंजे हुए ऐक्टर्स के सहारे फिल्म को ग्रैंड बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। वाकई में ऐसे फिल्म की ज़रूरत थी बॉलीवुड को एक्टिंग डिपार्टमेंट में भी ये फिल्म पूरे नंबर पाती है. रणबीर कपूर ने क्या कमाल का काम किया है। मतलब फिल्म रिलीज से पहले उनके लुक ने सभी को हैरत में डाल दिया था. फिल्म देखने के बाद उनकी अदाकरी भी कुछ ऐसा ही महसूस करवा रही है संजय दत्त भी पीछे नही थे विलेन के रोल में संजय दत्त ने कमाल कर दिया दोनों ही सुपरस्टार्स ने एक दूसरे को पूरा सपोर्ट किया है और उस वजह से दर्शकों का डबल मनोरंजन हुआ है. सौरभ शुक्ला को भी एक बेहतरीन किरदार निभाने का मौका मिला है वाणी कपूर भी फिल्म में अहम किरदार निभा रही हैं।
कुल मिलाकर ये एक अच्छी फिल्म है. ना तो बहुत ग्रेट और ना खराब लेकिन रणबीर कपूर की एक्टिंग फिल्म की जान है और अगर आप रणबीर कपूर के फैन हैं तो ये फिल्म आपको खूब पसंद आएगी. कर्म से डकैत, धर्म से आजाद यही शमशेरा की टैगलाइन है पर देखना ये होगा की ये लोगो दिलो पर कितना राज कर पाती है ।