Bollywood News : रिलीज़ से पहले ही धूम मचा दी है 'आदिपुरुष' ने
'Adipurush' has created a buzz even before its release
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 07:41 AM
सिने प्रेमियों का इंतजार अब जल्दी ही खत्म होने वाला है। बड़े पर्दे पर अब 'आदिपुरुष' तहलका मचाने को बेताब है। पैन इंडिया स्टार प्रभास की इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग की स्पीड बता रही है कि 'आदिपुरुष' पिछले कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।
सिने प्रेमियों को था एक साल से इंतजार
'आदिपुरुष' इस साल की उन फिल्मों में शुमार है, जिनका इंतजार फैन्स को पिछले साल से ही था। 'तानाजी' जैसी जबरदस्त हिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर ओम राउत, प्रभु श्रीराम की कथा को सिनेमा की मॉडर्न तकनीक के साथ पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। अजय देवगन स्टारर 'तानाजी', बतौर डायरेक्टर ओम राउत की पहली फिल्म थी। लेकिन, इसी फिल्म में उन्होंने साबित कर दिया था कि उनके पास एक ग्रैंड विजन है और उस विजन को तकनीक के साथ पर्दे पर उतारने की पूरी काबिलियत है।
Bollywood News
बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है मूवी
ओम राउत ने जब से 'आदिपुरुष' अनाउंस की, तबसे फैन्स उनके ग्रैंड विजन में रामायण की कहानी देखने को बेताब थे। ऊपर से प्रभु श्रीराम पर आधारित किरदार में प्रभास की कास्टिंग ने माहौल और भी तगड़ा बना दिया। फिल्म के नए टीजर और एक्शन ट्रेलर ने तो माहौल धमाकेदार बना दिया है। शुरुआती ट्रेंड बता रहे हैं कि 'आदिपुरुष' हर हाल में सबसे बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने वाली है।
पहले ही दिन बुक हुए 56 हजार से अधिक टिकट
प्रभास, कृति सेनन और सनी सिंह स्टारर 'आदिपुरुष' के लिए मेकर्स ने 11 जून से ऑफिशियली एडवांस बुकिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट्स बताती हैं कि पहले ही दिन से फिल्म की बुकिंग बहुत अच्छी स्पीड में शुरू हुई है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म सैकनिल्क के अनुसार, 'आदिपुरुष' के पहले दिन के लिए रविवार रात तक 56 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं। फिल्म के लिए बुक हुए टिकट्स में से 25 हजार से ज्यादा तो सिर्फ तीन बड़ी नेशनल चेन्स- PVR, आइनॉक्स और सिनेपोलिस में बुक हुए हैं।
Bollywood News
बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की कतार में शामिल होने वाली है 'आदिपुरुष'
'आदिपुरुष' 16 जून को थिएटर्स में रिलीज होनी है। रिलीज डेट पास आने के साथ ही बुकिंग भी तेज होगी। दिल्ली एनसीआर के कई थिएटर्स में 'आदिपुरुष' के कई शोज तेजी से भरते दिख रहे हैं। वहीं कुछ शोज पूरी तरह भर भी चुके हैं। सोमवार समेत, फिल्म की रिलीज में अभी 5 दिन का समय है और एडवांस बुकिंग के ट्रेंड के हिसाब से ये फिल्म 'पठान' KGF 2 और 'वॉर' जैसी बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लीग में शामिल होने वाली है।
पहले दिन हो सकती है 40 करोड़ की आपनिंग
अभी तक 'आदिपुरुष' की एडवांस बुकिंग का ट्रेंड देखने के बाद ये अनुमान लगाना कठिन नहीं है कि पहले दिन प्रभास-कृति सेनन की फिल्म 35-40 करोड़ रुपये तक का ओपनिंग कलेक्शन कर सकती है। फ़िलहाल फिल्म का स्क्रीन काउंट 6500 से 7000 के आसपास बताया जा रहा है। इस हिसाब से 40 करोड़ तक की ओपनिंग बहुत बड़ी होगी। रिलीज के करीब पहुंचते हुए 'आदिपुरुष' का स्क्रीन काउंट और भी ज्यादा बढ़ सकता है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।