Ahaan Panday और Aneet Padda की डेब्यू फिल्म ने किया कमाल, 18 दिनों में तोड़े कईं बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:39 PM
Bollywood News: सैयारा सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक एहसास बन चुकी है जो हर दिल को छू गया। मोहित सूरी की सोलफुल डायरेक्शन, अहान पांडे और अनीत पड्डा की फ्रेश जोड़ी और फिल्म का मैजिकल म्यूज़िक इसे एक कम्प्लीट सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाता है। बिना ज़्यादा प्रमोशन के भी फिल्म ने ₹500 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ़ 18 दिन में पार कर लिया, जो दिखाता है कि असली हीरो स्टोरी होती है। टाइटल ट्रैक ने तो पूरे देश को अपना दीवाना बना दिया। सैयारा एक ऐसी कहानी है जो प्यार, दर्द और यादों के रास्ते से गुज़रते हुए दिल में बस जाती है।
500 crore के क्लब में एंट्री
मोहित सूरी की डायरेक्शन में बनी सैयारा एक सिंपल लव स्टोरी नहीं बल्कि एक म्यूज़िकल जर्नी है जो हर दिल को छू गई। अहान पांडे और अनीत पड्डा जैसे नए चेहरों को लेकर बनी इस फिल्म ने सभी एक्सपेक्टेशंस के परे उड़ान भरी है। डे 18 तक फिल्म ने इंडिया में लगभग ₹308 करोड़ नेट और ओवरसीज़ में ₹129+ करोड़ कमाकर वर्ल्डवाइड ₹500+ करोड़ का कलेक्शन क्रॉस कर लिया है। इतनी तेजी से ₹500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली ये पहली फिल्म है जिसमें दोनों लीड एक्टर्स डेब्यू कर रहे हैं।
RF ने अपने ग्रैटिट्यूड पोस्ट में लिखा –“आपके प्यार ने सैयारा को एक घर दे दिया, हम दिल से शुक्रगुज़ार हैं।” इस फिल्म के गाने – ख़ासकर “सैयारा” टाइटल ट्रैक – लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर छा गया हैं। ये पहला हिंदी गाना बना जो Billboard Global Excl. US टॉप 10 में शामिल हुआ। इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर सुभाष घई ने भी फिल्म को लेकर कहा – “ये फिल्म साबित करती है कि स्टारडम सिर्फ नाम से नहीं, कंटेंट और इमोशन से बनता है।” सैयारा ने छावा के बाद 2025 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर एक नई मिसाल खड़ी कर दी है। अगले हफ्ते रिलीज़ होने वाली वॉर 2 से कम्पटीशन ज़रूर होगा लेकिन सैयारा का जादू अब तक थमा नहीं है।