मां बनने के बाद पर्दे पर Deepika Padukone ने की शानदार वापसी
deepika padukone
भारत
चेतना मंच
16 Oct 2024 03:23 PM
Bollywood News : बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में मां बनने के बाद अपने काम पर वापसी की है। यह ना केवल उनके लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी खुशी की बात है। दीपिका अब अपने पहले प्रोजेक्ट के साथ लौट आई हैं, जिसमें उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी शामिल हैं।
रणवीर के साथ नया टीवी कमर्शियल
15 अक्टूबर को, रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक नए टीवी कमर्शियल का वीडियो साझा किया, जिसमें दीपिका उनके साथ नजर आ रही हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया है, और फैंस ने इस जोड़ी की शानदार केमिस्ट्री की तारीफ की है। एक फैन ने लिखा, "सबसे शानदार जोड़ी," जबकि दूसरे ने कहा, "यह बहुत प्यारा है।" फैंस ने यहां तक कि बच्ची का नाम जानने की भी इच्छा जाहिर की। Bollywood News
खुशखबरी के बीच नए अनुभव
दीपिका और रणवीर ने 2018 में शादी की और 8 सितंबर को उनके घर एक नन्ही बेटी ने जन्म लिया। इस नए सफर के बीच दीपिका ने अपने अनुभव के बारे में बताया। उन्होंने अपनी "लाइव लव ऑफ लेक्चर" सीरीज में नींद की कमी और थकावट के वजह से अपने जीवन में आए बदलावों के बारे में बताया। Bollywood News
नींद की कमी और फैसले लेने की चुनौती
दीपिका ने कहा, "जब आप नींद की कमी से जूझ रहे होते हैं, तो यह आपके डिसीजन लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। कभी-कभी, मैं इसे वास्तव में महसूस कर सकती हूं।" उनकी ईमानदारी ने फैंस को और भी ज्यादा जोड़ा है, जो उनके जीवन के इस नए चैप्टर को लेकर एक्साइटिड हैं। इस तरह, दीपिका की वापसी न केवल उनके फैंस के लिए खुशी की बात है, बल्कि यह एक नए सफर की शुरुआत भी है, जिसमें वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को बेलेंस कर रही हैं। Bollywood News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।