राजपूत राजकुमारी से रोल्स रॉयस तक, पहली भारतीय अभिनेत्री जिसने 1960 के दशक में खरीदी लग्जरी कार
भारत
चेतना मंच
01 Aug 2025 08:29 PM
Bollywood News : 1960 के दशक में जब भारत में महिला स्टारडम अपनी जगह बना रहा था, तब एक ग्लैमरस अदाकारा ने हर सीमा तोड़ दी। वह इराक में जन्मी थीं और वह पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं जिन्होंने रोल्स रॉयस जैसी लग्ज़री कार खरीदी — वो भी उस दौर में जब यह कार शाही लोगों की पहचान मानी जाती थी। उनकी फिल्मी यात्रा बेहद खास रही लेकिन जो किरदार आज भी याद किया जाता है, वो है 1950 के दशक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म में निभाया गया एक राजपूत राजकुमारी का रोल। उनके अभिनय ने न केवल बॉलीवुड पर गहरी छाप छोड़ी बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया।
उस दौर की ग्लैमरस अभिनेत्री
बॉलीवुड की सुनहरी दुनिया में कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं जिनकी ज़िंदगी किसी फैरीटेल जैसी लगती है लेकिन पर्दे के पीछे उनके किस्से बेहद दर्दभरे होते हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं जिसका नाम था नादिरा — 1960 के दशक में रोल्स रॉयस खरीदने वाली भारत की पहली अभिनेत्री। नादिरा का जन्म 1933 में इराक़ के बगदाद शहर में हुआ था और उनका असली नाम था फ्लोरेंस एज़ीज़। उन्होंने 1952 में आई फिल्म आन से बॉलीवुड में पहचान बनाई। इस फिल्म में उन्होंने एक राजपूत राजकुमारी की भूमिका निभाई। ये फिल्म उस दौर की सबसे महंगी भारतीय फिल्म मानी जाती है। उनकी खूबसूरती , एक्टिंग और ग्लैमरस लाइफस्टाइल ने उन्हें हर किसी की नजरों में खास बना दिया। नादिरा बॉलीवुड की उन कुछ अभिनेत्रियों में से थीं जिन्होंने उस दौर में अपनी एक अलग पहचान बनाई — वो भी ऐसे समय में जब फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को सीमित भूमिकाएं मिलती थीं।
रोल्स रॉयस से तन्हा मौत तक
अपनी सफलता के शिखर पर रहते हुए नादिरा ने रोल्स रॉयस जैसी लग्जरी कार खरीदी थी, जो उस जमाने में एक बेमिसाल स्टेटस सिंबल थी लेकिन समय के साथ उनका करियर ढलान पर आ गया और वे धीरे-धीरे लाइमलाइट से दूर होती चली गईं। 2006 में 73 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के भाटिया अस्पताल में अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट, ट्यूबरकुलर मेनिंजाइटिस, अल्कोहलिक लिवर डिसऑर्डर और पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारियों से वह लंबे समय से जूझ रही थीं। अपनी ज़िंदगी के आखिरी तीन साल उन्होंने एक फ्लैट में केवल एक हाउसकीपर के साथ गुजारे।