बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर अपनी बयानों के चलते खबरों में रहती है लेकिन लम्बे समय बाद वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इशारा किया था कि उनकी ज़िन्दगी में किसी की एंट्री हो चुकी है। वही आज कंगना ने जो पोस्ट शेयर किया है उससे लोगो को उनकी लव लाइफ में क्या चल रहा है ये जानने में काफी इंटरेस्ट आ गया है। कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉयफ्रेंड की बाहों में सिमटी एक महिला की तस्वीर शेयर करते हुए क्रिपटिक पोस्ट लिखा है। तस्वीर में दो लोगों को गले लगते हुए दिखाया गया है, जिसके कैप्शन में कंगना ने लिखा है, "तेरे लिए हम हैं जिए...कितने सितम हम पे सनम..." कंगना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है और हर कोई सिर्फ और सिर्फ उनके दिल का हाल जानना चाहता है।
कंगना की यह पोस्ट देखकर साफ जाहिर है कि उन्हें एक बार फिर से प्यार पर भरोसा हो चला है। इतना ही नहीं उनकी जिंदगी में भी किसी स्पेशल की एंट्री हो चुकी है। हालांकि ये स्पेशल कौन है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। कुछ ही दिनों पहले कंगना ने अपनी शादी को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा कि वो अगले 5 साल में शादी करना चाहती हैं और खुद को मां के तौर पर देखती हैं। कंगना ने ये भी कहा कि जल्द ही उनके पार्टनर के बारे में सबको पता चल जाएगा।
बता दें कि 'तेरे लिए हम है जिए.... साल 2004 में आई शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म का एक सुपरहिट गाना है जिसके बोल जावेद अख्तर की कलम से लिखे गए हैं। बता दें कि कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच हमेशा से किसी न किसी मुद्दे को लेकर लड़ाई चलती ही रहती है।