Bollywood News: नाटु नाटु’ को 21.7 करोड़ से अधिक बार देखा गया
Bollywood News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:53 PM
Bollywood News: नई दिल्ली। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म ‘आरआरआर’ के लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ को सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ श्रेणी का पुरस्कार मिलने के बाद ‘आरआरआर’ बुधवार को सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।
Bollywood News
‘आरआरआर’ के बारे में ट्विटर पर कम से कम 180,000 पोस्ट किये गए। साथ ही इसके बारे में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी कई पोस्ट किये गए। "नाटु नाटु" का मतलब ‘नाचना’ होता है। यह किसी भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार है।
सोशल मीडिया के हजारों उपयोगकर्ताओं ने ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फिल्म और इसके तेलुगू गाने के बारे में पोस्ट किये। इस गीत को यूट्यूब पर पहले ही 11.1 करोड़ बार देखा जा चुका है।
राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माये गए इस गीत को यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं और एक भी डिसलाइक नहीं है। इसका हिंदी संस्करण ‘‘नाचो नाचो’’ 21.7 करोड़ से अधिक बार देखा गया है। गीत को 22 लाख लाइक मिले हैं और इसे कोई डिसलाइक नहीं मिला है।
प्रेम रक्षित द्वारा ‘कोरियोग्राफ’ किए गए इस गाने के ‘फॉलोअर’ अब भी इसके ‘स्टेप’ में महारत हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को कई उपयोगकर्ताओं ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो पोस्ट किये। कई लोगों ने फिल्म के संगीतकार एम एम कीरावनी द्वारा पुरस्कार लिए जाने के वीडियो भी साझा किए। अन्य लोगों ने रिहाना द्वारा ‘‘आरआरआर’’ टीम को उनकी जीत पर बधाई देते हुए वीडियो पोस्ट किया।