सैय्यारा ने हंगामा -100 करोड़ क्लब में की धमाकेदार एंट्री
भारत
चेतना मंच
22 Jul 2025 02:54 PM
Bollywood News : बॉलीवुड की नए दौर की फिल्म सैय्यारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। सिर्फ 4 ही दिन में सैय्यारा ने 100 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बना ली है, जो किसी भी रीसेंट रिलीज़ के लिए एक बड़ी अचीवमेंट है। फिल्म ने मंडे को भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी, जहां ज़्यादातर रिलीज़ के कुछ ही दिनों बाद कलेक्शन गिरने लगती है वहीं सैय्यारा का मंडे कलेक्शन फ्राइडे से भी ज़्यादा रहा। अब ये साफ़ दिख रहा है कि फिल्म को पब्लिक का ज़बरदस्त प्यार मिल रहा है।
सैय्यारा की सक्सेस का सीक्रेट ?
जहां आज कल सिर्फ Toxic स्टोरीज को प्रमोट किया जा रहा है वहीं सैय्यारा का कंटेंट फ्रेश है। जिसमे इमोशंस, रोमांस और एक्शन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। स्टोरीलाइन ने यंग ऑडियंस के साथ साथ फॅमिली क्राउड को भी इम्प्रेस किया है। साथ ही लीड एक्टर्स की परफॉरमेंस को भी लोग काफी ज़्यादा पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर #Saiyaara ट्रेंड कर रहा है और फैंस फिल्म के डायलॉग्स और सोंग्स को रील्स बनाकर शेयर कर रहे है।
कितना रहा अब तक का कलेक्शन ?
सैय्यारा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत शुक्रवार को धमाकेदार की, जब फिल्म ने पहले ही दिन 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद शनिवार को कलेक्शन में और इजाफा हुआ और फिल्म ने 26.25 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को तो फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 35.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला। चौथे दिन यानी सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं और फिल्म ने 28 करोड़ रुपये की कमाई की, जो वीकडे के हिसाब से बेहद जबरदस्त है। इसी के साथ सैयारा का कुल कलेक्शन 112 करोड़ के आंकड़े तक पहुँच चुका है। फिल्म का यह बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस देखकर ट्रेड एनालिस्ट्स भी हैरान हैं और मान रहे हैं कि सैयारा जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।
पब्लिक का रिएक्शन
रिकॉर्ड्स की बात करें तो सैयारा 2025 की सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई है। सिर्फ 4 दिनों में फिल्म ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किए हैं, उसने सभी को हैरान कर दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म का मंडे कलेक्शन फ्राइडे से भी ज़्यादा रहा, जो किसी भी फिल्म के लिए बहुत ही कम देखने को मिलता है। इससे साफ हो गया है कि ऑडियंस का क्रेज़ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। एडवांस बुकिंग का जुनून भी अब तक बरकरार है। मल्टीप्लेक्स से लेकर सिंगल स्क्रीन तक, हर जगह हाउसफुल बोर्ड लगे हुए हैं। पब्लिक का कहना है कि सैयारा पूरी तरह से पैसा वसूल फिल्म है जिसमें इमोशन, रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का है। लोग थिएटर्स में इसे बार-बार देखने जा रहे हैं, कुछ तो अपने परिवार और दोस्तों को लेकर दूसरी और तीसरी बार भी फिल्म का मजा लेने पहुंच रहे हैं। सोशल मीडिया पर #Saiyaara ट्रेंड कर रहा है। सिनेमा हॉल के बाहर लोग पोस्टर्स के साथ सेल्फी ले रहे हैं और अपने रिव्यूज़ शेयर कर रहे हैं। सबका यही कहना है कि फिल्म ने उनकी उम्मीदों से कहीं ज़्यादा अच्छा परफॉर्म किया है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ऐसे ही कलेक्शन्स चलते रहे तो फिल्म अगले हफ्ते तक 200 करोड़ के आसपास पहुँच सकती है। अब देखना ये होगा कि सैयारा अपनी सक्सेस को कितने दिन तक सस्टेन करती है। फिलहाल तो बॉलीवुड में हर तरफ बस एक ही नाम है – सैयारा।