Bollywood News : कश्मीर में जन्मे सिंगिंग सेंसेशन फ़हीम अब्दुल्ला, जिन्होंने सैयारा और इश्क़ जैसे हिट गानों से दिलों में जगह बनाई है, अब भारत के सबसे बड़े म्यूज़िक लेबल T-Series के साथ नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार हैं। अपनी सोलफुल कम्पोज़िशन्स और दिल छू लेने वाले लिरिक्स के लिए पहचाने जाने वाले फ़हीम का म्यूज़िक पहले ही सबके दिलों में खास मुकाम बना चुका है। इस नई साझेदारी के साथ वो इंडी चार्म को म्यूज़िक इंडस्ट्री की ताकत से मिलाते हुए मेनस्ट्रीम की चकाचौंध में कदम रख रहे हैं। इनका पहला साझा प्रोजेक्ट "बिछड़ना" 4 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो चूका है, जिसे काफी अच्छे रिस्पांस मिल रहे हैं। यह साझेदारी सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं है — यह कश्मीर की आवाज़ को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाने की एक बड़ी शुरुआत है।
Faheem का नया सफर
Faheem Abdullah, जिन्होंने अपनी सोलफुल आवाज़ से सैयारा और इश्क़ जैसे गाने दिए। अब T-Series के साथ एक नए म्यूजिकल चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं। यह पार्टनरशिप फिल्म सांग्स , सिंगल्स, एलबम्स और EPs तक सीमित नहीं है — यह एक कल्चरल रेवोलुशन की तरफ़ बड़ा क़दम है। भूषण कुमार, T-Series के MD ने कहा, “Faheem की आवाज़ में एक ईमानदारी है जो आज के म्यूजिक लैंडस्केप में रेयर है। उनकी ओरिजिनालिटी ही उन्हें अलग बनाती है।
कश्मीर का लाल अब दुनिया के स्टेज पर
फहीम कश्मीर से बिलोंग करते हैं और उनके गीतों में वहां की मिट्टी की खुशबू और सुकून है। अपने गानों के ज़रिए वो सिर्फ इमोशंस नहीं बल्कि अपने कल्चर का एसेंस भी दुनिया तक पहुँचा रहे हैं। अपने होमटाउन के कई टैलेंटेड आर्टिस्ट्स को भी वो स्पॉटलाइट में लाने का काम कर रहे हैं।
पहला गाना और पहला धमाका
T-Series और फहीम का पहला कोलब्रेशन बिछड़ना 4 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो चूका है। यह गाना न सिर्फ उनके फैंस के लिए एक ट्रीट है बल्कि म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नए एरा की शुरुआत भी करेगा — जहाँ इमोशंस और मेलोडी का परफेक्ट ब्लेंड होगा। फहीम ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद कहा, “T-Series के साथ काम करना मेरे लिए सिर्फ एक कोलब्रेशन नहीं बल्कि एक सपने का सच होना है। मैं चाहता हूँ कि मेरे जैसे और आर्टिस्ट्स भी इस प्लेटफॉर्म तक पहुँच सकें।