Bollywood : ‘पठान’ ने पहले पांच दिनों में दुनियाभर में की 542 करोड़ रुपये की कमायी
'Pathan' earns Rs 542 crore worldwide in first five days
भारत
RP Raghuvanshi
30 Jan 2023 10:43 PM
फिल्म ने भारत में 70 करोड़ रुपये की कुल कमायी की है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन 42 करोड़ रुपये की कमायी की। पांच दिनों में फिल्म की कुल कमायी 112 करोड़ रुपये की है।
मुंबई। शाहरुख खान अभिनीत स्पाई थ्रिलर ‘पठान’ रिलीज होने के पहले पांच दिनों में 542 करोड़ रुपये की कमायी की। यह हिन्दी सिनेमा के इतिहास में ‘सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमायी’ करने वाली फिल्म बन गयी है।
यशराज फिल्म्स के अनुसार, गणतंत्र दिवस के कारण पांच दिनों के लंबे सप्ताहांत पर फिल्म ने भारत में 60.75 करोड़ रुपये (हिन्दी में 58.5 करोड़ रुपये, सभी डब संस्करणों में 2.25 करोड़ रुपये) की कमायी की है। फिल्म ने भारत में 70 करोड़ रुपये की कुल कमायी की है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन 42 करोड़ रुपये की कमायी की। पांच दिनों में फिल्म की कुल कमायी 112 करोड़ रुपये की है।
सिद्धार्थ आनंद निर्देशित इस फिल्म में दीपिका पदुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने सिर्फ विदेशों में ही 207.2 करोड़ रुपये की कमायी की है।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।