Bollywood:गली बॉय के रैपर MC तोड़ फोड़ का 24 साल की उम्र में हुआ निधन !
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:38 AM
Mumbai: दरअसल आपको की आज गली बॉय फेम रैपर धर्मेश परमार का निधन हो गया है। परमार को रैपर एमसी तोड़ फोड़ के नाम से भी जाना जाता था। वही रैपर के निधन की खबर से गली बॉय अभिनेता रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी टूट से गए हैं। उन्होंने रैपर के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
आपको बता दे की धर्मेश परमार 24 साल के थे। उन्होंने गली बॉय के गाने इंडिया 91 को अपनी आवाज दी थी। उनकी मौत के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वही मुंबई स्थित हिप-हॉप सामूहिक स्वदेशी से जुड़े थे।
स्वदेशी बैंड ने धर्मेश परमार की मौत की पुष्टि की है। कुछ रिपोर्ट में तो ये भी कहा जा रहा है कि धर्मेश परमार यानि एमसी तोड़-फोड़ की कार का एक्सीडेंट हो गया, इस एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। रणवीर-सिद्धांत के अलावा रैपर रफ्तार ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
गौरतलब है कि हाल ही में धर्मेश परमार का एक एल्बम ‘ट्रुथ एंड बास’ रिलीज हुआ था। जिसे उनके फैंस ने खूब प्यार दिया। सिद्धांत ने दिवंगत रैपर के साथ अपनी बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी साझा करके अपनी संवेदना व्यक्त की, जिसमें उन्हें अपने संगीत और प्रदर्शन के लिए एक-दूसरे की सराहना करते देखा जा सकता है। उन्होंने टूटे दिल वाले इमोटिकॉन के साथ लिखा, "RIP भाई,"।