Bollywood:राजीव कपूर की आखिरी फिल्म तुलसीदास जूनियर' का ट्रेलर हुआ रिलीज
भारत
चेतना मंच
19 Feb 2022 10:24 PM
राजीव कपूर भले ही दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों की वजह से दर्शकों के दिलों में हमेशा मौजूद हैं। वही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजीव की आखिरी फिल्म उनके निधन के एक साल बाद रिलीज होने वाली हैं। जिस फिल्म में भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, आशुतोष गोवारिकर और सुनीता गोविरकर की फिल्म ‘तुलसीदास जूनियर में राजीव नजर आएंगे। वही फिल्म 4 मार्च को रिलीज होने वाली है। जिस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें राजीव के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) का अंदाज भी धांसू देखा गया हैं।
फिल्म को लेकर कैसा रिएक्शन हैं फैंस का ?
4 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म को लेकर फैंस में अभी से जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसकी एक खास वजह ये भी है कि राजीव कपूर के चाहने वाले उनको ट्रीब्यूट देने के लिए इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं।
यहां देखें ट्रेलर- फिल्म में क्या है खास ?
राजीव कपूर के फिल्म तुलसीदास जूनियर’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें राजीव का अंदाज हमेशा की तरह इसमें भी शानदार हैं । स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में राजीव ने एक पिता का रोल प्ले किया है। वही ‘तुलसीदास जूनियर’ के ट्रेलर में दिवंगत एक्टर राजीव कपूर को देखना फैंस के लिए बेहद सुखद है। वही स्नूकर खेल पर बेस्ड इस फिल्म का डायरेक्शन और लेखन मृदुल ने किया है। स्नूकर खेल को लेकर पिता बने राजीव का सपना पूरा करने के लिए बेटा वरुण बुद्धदेव अपनी जान लड़ा देता है। और इस सफर में मदद करते हैं संजय दत्त। जिसके चलते संजय दत्त का इस फिल्म में अलग अंदाज दिखा हैं।
कब रिलीज होगी ‘तुलसीदास जूनियर’ फिल्म।
तुलसीदास जूनियर’ 4 मार्च को हो रही हैं रिलीज, इससे पहले टी-सीरीज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फ्राइडे को ‘तुलसीदास जूनियर’ का पोस्टर रिलीज कर फिल्म की रिलीज डेट बताई है। पोस्टर में राजीव कपूर, संजय दत्त और चाइल्ड आर्टिस्ट वरुण बुद्धदेव भी नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म का पोस्टर रिलीज कर बताया गया है कि ये फिल्म 4 मार्च 2022 को रिलीज होगी। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है कि ‘बच्चा है फाड़ देगा ।