बॉर्डर 2 की गूंज 15 अगस्त से शुरू, सनी देओल के साथ लौटेगा देशभक्ति जोश!
भारत
RP Raghuvanshi
08 Aug 2025 12:30 PM
सालों बाद एक बार फिर से देशभक्ति का वही जुनून परदे पर लौटने वाला है, जिसने 1997 में हर हिंदुस्तानी के दिल को छू लिया था। जी हां, बात हो रही है सनी देओल की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर के सीक्वल बॉर्डर 2 की, जिसकी अनाउंसमेंट ने पहले ही फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। अब मेकर्स इस जोश को और ऊंचा करने जा रहे हैं 15 अगस्त 2025 को, जब फिल्म का अनाउंसमेंट टीजर रिलीज किया जाएगा।
सनी देओल के साथ लौटेगा बॉर्डर का जोश
बॉर्डर 2 में सनी देओल एक बार फिर देश के जांबाज़ सिपाही के रूप में नज़र आएंगे। उनके साथ इस बार फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे नए चेहरे भी दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी 1972 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित होगी और वहीं से शुरू होगी जहाँ पहली फिल्म खत्म हुई थी।
टीजर में दिखेगा भारत-पाक युद्ध का रोमांच
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह ने एक मिनट का अनाउंसमेंट वीडियो तैयार किया है जिसमें भारत-पाकिस्तान की जंग की झलक और बॉर्डर 2 की स्पिरिट को दमदार तरीके से दिखाया जाएगा। यह टीजर 15 अगस्त 2025 को वॉर 2 फिल्म के साथ सभी मल्टीप्लेक्स में दिखाया जाएगा। यह फैसला इंडीपेंडेंस डे के मौके को और भी खास बना देगा।
26 जनवरी 2026 को होगी फिल्म की रिलीज
टीजर रिलीज के साथ ही मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट की दोबारा अनाउंसमेंट भी करेंगे, जो कि 26 जनवरी 2026 रखी गई है। इस दिन को खासतौर पर चुना गया है ताकि फिल्म की देशभक्ति की भावना गणतंत्र दिवस के दिन दर्शकों तक पहुंचे और एक बार फिर वही गर्व का एहसास दिला सके।
दिलजीत दोसांझ को लेकर हुई थी चर्चा
हाल ही में दिलजीत दोसांझ को लेकर कुछ विवाद सामने आए थे जब उनकी फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने की वजह से फिल्म भारत में बैन कर दी गई थी। इसके बाद कुछ लोगों ने बॉर्डर 2 से दिलजीत को हटाने की मांग भी की थी। लेकिन मेकर्स ने इन सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कन्फर्म किया है कि दिलजीत फिल्म का हिस्सा हैं और उन्होंने शूटिंग भी पूरी कर ली है।
फिल्म में फिर सुनाई देगा "संदेशे आते हैं"
फिल्म बॉर्डर का आइकॉनिक गाना "संदेशे आते हैं" आज भी लोगों की जुबान पर है। अब मेकर्स इस गाने को बॉर्डर 2 में रीक्रिएट करने जा रहे हैं, जिसे सोनू निगम और अरिजीत सिंह की आवाज़ में पेश किया जाएगा। यह गाना एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने वाला है।
\r\n\r\nकड़ी सुरक्षा में ‘उदयपुर फाइल्स’ रिलीज, अब उठेगा कन्हैयालाल हत्याकांड से पर्दा!","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/08/Picsart_25-08-08_12-22-56-023.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2025/08/Picsart_25-08-08_12-22-56-023.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2025-08-08T12:30:24+05:30","dateModified":"2025-08-08T12:30:24+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"एंटरटेनमेंट"}