Brahmashtra- कल रिलीज हो रही ब्रह्मास्त्र, एडवांस में बुक हुए सवा लाख टिकट
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:43 AM
Bollywood- बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmashtra) कल यानी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। लगभग सवा लाख टिकट एडवांस में बुक हो चुके हैं। जबकि वीकेंड के लिए लगभग ढाई लाख टिकट की बुकिंग हो चुकी है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस समय सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की सभी फिल्मों को बॉयकॉट करने की मुहिम चलाई जा रही है, और इसके चलते पिछले कुछ महीने में रिलीज हुई कई फिल्में फ्लॉप भी हुई है, ऐसे में फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर भी एक संशय बना हुआ है। फिल्म के रिलीज के पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग को देखकर थोड़ी राहत की सांस जरूर ली जा सकती है , लेकिन अभी से फिल्म के बारे में कुछ और कहना जल्दबाजी होगी।
जानकारी के लिए आपको बता दे फिल्म ब्रह्मास्त्र बॉलीवुड की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। यह फिल्म 410 करोड़ के बजट में बनी है। यही नहीं फिल्म के VFX में ही 150 करोड रुपए खर्च हो गए। ऐसे में यदि पिछले कई फिल्मों की तरह यह फिल्म अच्छा बिजनेस कर पाने में सफल नहीं हुई तो यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
शादी के बाद रणबीर आलिया की पहली फिल्म है ये -
फिल्म ब्रह्मास्त्र (Ranbir and Alia in Movie Brahmashtra) में न्यूली वेड कपल रणबीर और आलिया की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। पहली बार है, जब रियल लाइफ कपल रणबीर और आलिया किसी फिल्म में साथ रोमांस करते नजर आएंगे। चूंकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के एक बेहद पॉपुलर कपल के रूप में जाने जाते हैं, और अभी हाल ही में इनकी शादी हुई है, इसके साथ ही ये कपल जल्द ही पेरेंट्स भी बनने वाला है। ऐसे में यह उम्मीद जताई जा रही है कि रियल लाइफ के इस कपल का रील लाइफ रोमांस देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक खिंचे चले आएंगे।
सोशल मीडिया पर चल रहा है बायकॉट ट्रेंड -
जैसा कि आप सभी जानते हैं इस समय सोशल मीडिया पर सभी बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बायकॉट ट्रेंड चल रहा है, जिसकी वजह से पिछली कई फिल्में फ्लॉप भी हुई है। जैसे-जैसे फिल्म ब्रह्मास्त्र की रिलीज डेट करीब आ रही है सोशल मीडिया पर #Boycott Brahmashtra ट्रेंड करने लगा है। इसका असर कहीं-कहीं फिल्म के प्रमोशन पर भी पड़ा है। अभी हाल में ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ उज्जैन में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। उज्जैन में जब यह महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे तो यहां इन्हें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से इन्हें बिना दर्शन के ही वापस लौटना पड़ा था। हालांकि फिल्म की एडवांस बुकिंग तो हुई है, लेकिन प्रमोशन के दौरान हुई ये चीजें और सोशल मीडिया पर चल रहे बायकॉट ट्रेंड के चलते मन में कहीं न कहीं फिल्म की सक्सेस को लेकर थोड़ा संशय जरूर है। फिलहाल अब देखने वाली बात होगी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmashtra) को दर्शकों का कैसा रिस्पांस मिलेगा।