मोबाइल चलाने की लत में ये गलत कदम उठा रहे हैं बच्चे , ऐसे छुड़ाएं आदत
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:35 PM
लखनऊ में दस साल के बच्चे ने मोबाइल छीनने पर सुसाइड कर लिया। यह खबर उन पेरेंट्स के लिए चेतावनी है जो अपने बच्चों को मोबाइल देकर भूल जाते हैं। बच्चों के दिमाग पर मोबाइल किसी खतरनाक नशे की तरह हावी हो जाते हैं। नींद पर भी कई तरह दुष्प्रभाव डालता है। आइये जानते हैं -
लखनऊ में एक दस साल के बच्चे ने सिर्फ इसलिए फांसी लगा ली क्यूंकि उसकी माँ ने उससे मोबाइल वापस देने को बोल दिया था। यह घटना भले ही चौंकाने वाली है लेकिन मोबाइल एडिक्शन आज के समय की सबसे बड़ी समस्या बनकर सामने आ रहा है। जब कोरोना काल में सब कुछ ऑनलाइन शुरू हो गया था , उस समय से बच्चों को मोबाइल चलाने का एडिक्शन बढ़ गया है।
कुछ एक्सपर्ट्स के अनुसार आप अगर अपने बच्चे के मोबाइल यूज़ करने के समय को निर्धारित करते हैं , उनको आँखों के नुकसान के बारे में बताकर सावधान करते हैं तो ऐसे ही कुछ कदम उठाने से आपके बच्चे की मोबाइल चलाने की लत को कम करा सकते हैं।