Bollywood News- कन्यादान की रस्म पर सवाल उठाने पर, आलिया के खिलाफ शिकायत दर्ज
Alia Bhatt
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:59 PM
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अक्सर खबरों में छाई रहती है। आलिया भट्ट इन दिनों मुश्किलों में घिर गई हैं, और इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि इनका एक टीवी विज्ञापन है। जिसमें हिंदू विवाह से जुड़ी एक परंपरा पर सवाल उठाया गया है और यही वजह है कि अब इनके खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
दरअसल जिस विज्ञापन की वजह से आलिया मुश्किलों में आई है, वह मान्यवर कंपनी (Manyavar) का विज्ञापन है। इस विज्ञापन में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं। विज्ञापन में इनकी शादी की रस्में निभाई जा रही है। इसी बीच आप देखेंगे कि जब कन्यादान की रस्म शुरू होने वाली होती है तो आलिया इस पर सवाल उठाते नजर आती है। शादी के मंडप में बैठी अभिनेत्री कन्यादान के समय कहती हैं - मैं क्या कोई दान की चीज हूं?
कन्यादान की रस्म को लेकर किया गया यह सवाल ही इनके लिए मुश्किल बन गया है। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर हिंदू धर्म की परंपराओं का मजाक उड़ाने का आरोप लगाया गया है। और इनके खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी गई है। यही नहीं मान्यवर (Manyavar) कंपनी के भी खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।