विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर कोलकाता में बवाल के बीच जारी किया गया। 1946 में बंगाल में हुए दंगों पर आधारित यह फिल्म पहले ही विवादों में रही है। बंगाल सरकार ने इसे बहिष्कृत किया है और निर्देशक को धमकियां भी मिलने की खबरें आई हैं। बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक और अभिनेता विवेक अग्निहोत्री की फिल्में हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स के बाद अब सभी की निगाहें द बंगाल फाइल्स पर हैं। 16 अगस्त 2025 को कोलकाता में आयोजित स्क्रीनिंग के दौरान ट्रेलर रिलीज के समय हंगामा मच गया और मेकर्स को इसे दिखाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। The Bengal Files Trailer
ट्रेलर की झलक
ट्रेलर में बंगाल के इतिहास की संवेदनशील कहानी दिखाई गई है। यह कहानी आजादी से ठीक पहले के समय की है, जिसमें हिंदू-मुस्लिम परिदृश्य और सांप्रदायिक हिंसा को दिखाया गया है। साथ ही उन लोगों की भूमिका को भी उजागर किया गया है, जो उस कठिन समय में शांति और एकजुटता बनाए रखने की कोशिश कर रहे थे। ट्रेलर हिंसक है और उस दौर की संवेदनशील सामाजिक स्थिति की झलक पेश करता है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्रेलर के साथ लिखा, “डायरेक्ट एक्शन डे (16 अगस्त 1946) में पीड़ित लोगों की याद में मैं द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर आपके सामने पेश कर रहा हूं। यह हिंदू नरसंहार पर आधारित एक अनसुनी कहानी है, जिसे बेबाकी के साथ पेश किया गया है।
यह भी पढ़े:यूपी में यमुना नदी किनारे गैस पाइपलाइन फटने से मचा हड़कंप, 35 फीट तक उछला पानी
फैंस की प्रतिक्रियाएं
ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक शख्स ने लिखा - एक बंगाली होने के नाते मैं इस फिल्म बनाने की हिम्मत की सराहना करता हूं। बांग्लादेश से एक दर्शक ने धन्यवाद जताया, जबकि कोलकाता के एक फैन ने कहा - हर किसी को बंगाल का यह अनसुना इतिहास जानना चाहिए। फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर और मिथुन चक्रवर्ती समेत कई अन्य सितारे नजर आएंगे।
The Bengal Files Trailer
