Asha Parekh- दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा आशा पारेख को, केंद्रीय मंत्री का ऐलान
भारत
चेतना मंच
27 Sep 2022 08:14 PM
Dada Saheb Phalke Award to Asha Parekh- 60-70 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिनेत्री को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया है।
जन्मदिन से कुछ दिन पहले हुआ ऐलान-
2 अक्टूबर 1942 को जन्मी अभिनेत्री आशा पारेख (Asha Parekh Birthday) अगले हफ्ते अपना 80वां जन्मदिन मनाने जा रही है। उनके जन्मदिन के ठीक पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया है। 60-70 के दशक में बड़े पर्दे पर राज करने वाली अभिनेत्री आशा पारेख (Asha Parekh) ने बॉलीवुड की कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में शानदार भूमिका निभाई है।
साल 1952 में इन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'आसमान' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बतौर अभिनेत्री इनकी पहली फिल्म थी 'दिल देके देखो' जो साल 1959 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इन्होंने 'जब प्यार किसी से होता है', 'घराना', 'मेरे सनम', 'तीसरी मंजिल', 'भरोसा', 'शिकार', 'उपकार', 'दो बदन', 'साजन', 'आन मिलो सजना' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।
साल 1995 में उन्होंने एक्टिंग कैरियर से रिटायरमेंट ले ली और टीवी सीरियल के निर्देशक और निर्माता का काम करने लगी। सन 1992 में इन्हें सिनेमा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था। साल 2002, 2004 में इन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। साल 2007 में इन्हें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अब इन्हें दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
Dada Saheb Phalke Award to be conferred to actor Asha Parekh this year: Union Minister Anurag Thakur pic.twitter.com/gP488Ol4zH