नोएडा शहर में दिखाई दिया गुजरात जैसा नजारा, डांडिया डांस ने मचाई धूम
Dandiya Night Show
भारत
RP Raghuvanshi
23 Oct 2023 01:08 AM
Dandiya Night Show नोएडा के सेक्टर 75 स्थित स्पेक्ट्रम मेट्रो मॉल में डांडिया नाइट शो का आयोजन किया गया जहां पंजाबी गाने पर लोग जमकर थिरके। डांडिया नाइट का शो शाम छह बजे जैसे ही शुरू हुआ उसके कुछ देर बाद ही लोगों में उत्साह बढ़ता गया। देखते-देखते डांडिया नाइट शो ने ऐसा समा बांधा कि कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं, बच्चों और युवा खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए।
पारंपरिक वेशभूषा में 'डांडिया नृत्य' का आनंद लिया
यहां आए सभी प्रतिभागियों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में 'डांडिया नृत्य' का आनंद लिया और रोमांचित नजर आए। डांडिया डांस के दौरान डीजे नाइट और पंजाबी गाने ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। सज धजकर अपने पार्टनर के साथ आईं सोसाइटियों की महिलाएं और युवतियों ने जमकर डांडिया खेला और फिल्मी गानों पर डांस किया। अंत में डीजे की धुन पर सभी ने जमकर मस्ती की। इस मौके पर आए लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
Dandiya Night Show
विजिटर्स को विविध मनोरंजन विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध
इस कार्यक्रम को लेकर स्पेक्ट्रम मेट्रो के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) अजेंद्र सिंह ने कहा, "हम स्पेक्ट्रम मेट्रो में अपने विजिटर्स को विविध मनोरंजन विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डांडिया और गरबा नाइट खुशी फैलाने और हमारी समृद्ध संस्कृति का जश्न मनाने का हमारा तरीका है। उन्होंने कहा कि डांडिया नाइट शो में हिस्सा लेने आए परिवारों को एक साथ आते देख हमें बहुत खुशी हुई।'' गुजरात का प्रशिद्ध डांडिया नृत्य यहां लोगों को डांडिया नाइट शो में जीवंत करने का मौका मिला। लोगों ने इस नाइट शो का भरपूर आनंद उठाते हुए जमकर डांडिया किया। इस डांडिया में बच्चों के साथ पेयर्स ने भी जमकर भागेदारी की।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।