Dharavi Bank- सुनील सेटी की डेब्यू वेब सीरीज 'धारावी बैक' का टीजर रिलीज
भारत
चेतना मंच
04 Nov 2022 09:40 PM
Dharavi Bank Teaser- लंबे समय से पर्दे से दूर अभिनेता सुनील शेट्टी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए वापसी कर रहे हैं। इनकी डेब्यू वेब सीरीज 'धारावी बैंक ' का टीजर रिलीज हुआ है। इस वेब सीरीज में सुनील शेट्टी और विवेक ओबरॉय लीड रोल में नजर आएंगे।
एमएक्स प्लेयर पर आ रही है धारावी बैक -
आश्रम, भौकाल और रक्तांचल जैसी वेब सीरीज के बाद अब Mx Player पर एक और बड़ी वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। वेब सीरीज का नाम है "धारावी बैंक" (Dharavi Bank) जो एशिया के सबसे बड़े झुग्गी बस्ती की कहानी पर आधारित है। इस वेब सीरीज में सुनील शेट्टी विवेक ओबरॉय और सोनाली कुलकर्णी जैसे स्टार्ट नजर आएंगे। वेब सीरीज का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है।
वेब सीरीज धारावी बैंक (Suniel Shetty in Dharavi Bank) में सुनील शेट्टी ने थलाइवन की भूमिका निभाई है जो धारावी के अपराध गठजोड़ के किंग पिन में शामिल है। और इन्हीं के इशारों पर सारी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है। वही विवेक ओबरॉय एक पुलिसकर्मी के किरदार में नजर आएंगे। ये एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर है जो अपराध को जड़ से खत्म करना चाहते हैं। वेब सीरीज में विवेक ओबरॉय व सुनील शेट्टी का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।