Dipika Kakkar Birthday Special- सिमर यानी दीपिका कक्कड़ टीवी जगत में आने से पहले थीं एयर होस्टेस
दीपिका कक्कड़ (PC-Instagram)
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:37 AM
Dipika Kakkar Birthday Special- दीपिका कक्कड़ आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। ये टीवी जगत का एक बहुत ही फेमस चेहरा है। इनकी खूबसूरती हर किसी को आपको ओर खींच लेती है। वहीं जब बात हो उनकी एक्टिंग की तो उनकी एक्टिंग की बात ही निराली है। दीपिका काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ पर भी सबकी नज़र रहती है।
हम आप सभी को यह जानकारी दे दें कि ऐक्ट्रेस ने दो- दो शादियां की हैं। दूसरी शादी के लिए इन्होंने अपना धर्म परिवर्तन भी किया है। दीपिका ने जब पहली शादी की थी तो भी उन्होंने उसको काफी समय तक छुपाकर रखा था। फिर जब दीपिका ने दूसरी शादी की तब तो और भी ज्यादा मुश्किलें आईं।
एक्टर बनने से पहले थी एयर होस्टेस:-
दीपिका की पहली शादी भी लव मैरिज ही थी। दरअसल एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले दीपिका (Dipika Kakkar Air Hostess) एयर होस्टेस भी रह चुकी हैं। फिर उनके पीठ की दर्द ने उन्हें वो जॉब छोड़ने पर मजबूर कर दिया और दीपिका ने एक्टिंग को अपना करियर चुन लिया। जब एक्टिंग में उन्होंने अपना करियर बनाया उसके बाद उनके पति रौनक उनको लेकर काफी चिंता करने लगे और एक तरह से कह सकते हैं कि वो पजेसिव हो गए। बस यही कारण था कि उनकी शादी टूट गई। हालांकि काफी खबर तो ये कहती हैं कि पहली शादी टूटने की वजह भी शोएब ही थे। दीपिका और शोएब एल दूसरे के करीब आने लगे जिसके चलते उनकी पहली शादी टूट गई।
शोएब से शादी के लिए बदला नाम:-
अब शोएब ठहरे दूसरे धर्म के। इसीलिए शोएब से शादी करने के लिए उन्हें अपना धर्म परिवर्तन करना पड़ा। दीपिका (Dipika Kakkar as Faiza Ibrahim) ने उनसे शादी करने के लिए अपना नाम भी बदल लिया था और नाम बदलकर फैजा इब्राहिम रख लिया था। उनकी दूसरी शादी से उनके माता-पिता ज़रा भी खुश नहीं थे। इसके बाद दीपिका को अपने फैंस से भी काफी ट्रोल होना पड़ा था। लेकिन दीपिका को इससे फर्क नहीं पड़ता और वो शोएब से शादी करने के फैसले पर काफी गर्व महसूस करती हैं।