Disha Patani: दिशा ने अपनी सिजलिंग फोटो से सोशल मीडिया पर लगाई आग
Disha तस्वीरें शेयर करके अपनी फिजीक फ्लॉन्ट करती रहती हैं। PC: Instagram
भारत
चेतना मंच
28 Dec 2021 08:36 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी हैं जिन्हें देखकर आपके दिलों की धड़कनें बढ़ जाएंगी। दिशा पाटनी (Disha Patani) का ये अंदाज फैंस को खूब लुभा रहा है। बता दें दिशा पाटनी (Disha Patani) ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी पहने समुंदर किनारे नजर आ रही हैं। उनकी सिजलिंग फोटो फैंस को दीवाना बना रही है। इस फोटो की वजह से दिशा अपने एक ऐसे ही पोस्ट के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दिशा ने फोटो के साथ केप्शन नही लिखा है बल्कि उगते सूरज का इमोजी शेयर की है ।
अक्सर शेयर करती हैं बोल्ड तस्वीरें
बता दें कि दिशा पाटनी (Disha Patani) एक फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी फिजीक का खास ख्याल रखती हैं. वह रूटीन वर्कआउट करती हैं और अपनी डायट फॉलो करती हैं। आए दिन वह बिकिनी में अपनी तस्वीरें शेयर करके अपनी फिजीक फ्लॉन्ट करती रहती हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो वह काफी वक्त से टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) के साथ रिलेशनशिप में हैं।
दिशा की फिल्में
दिशा पाटनी (Disha Patani) ने 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' (2016) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, भारतीय क्रिकेटर एम एस धोनी के किरदार में दिखे थे। धोन की बायोपिक के बाद दिशा ने जैकी चैन के साथ फिल्म कुंग फू योगा (2017) में काम किया। याद दिला दें कि राधे से पहले दिशा ने सलमान खान (Salmaan khan) के साथ फिल्म भारत में काम किया है। वहीं दिशा जल्दी ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगी।
Read Also:mushtaq merchant: शोले फिल्म के कॉमेडियन एक्टर मुश्ताक मर्चेंट का 67 की उम्र में हुआ निधन, सिनेमाजगत में शोक की लहर