ओटीटी पर जल्द ही धुआंधार एंट्री करेगी 'दो पत्ती', टीजर देखकर रह जाएंगे दंग
Do Patti Release Date
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:24 AM
Do Patti Release Date : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल देवगन और कृति सैनॉन की अपकमिंग फिल्म 'दो पत्ती' (Do Patti) का हाल ही में टीजर आउट (Teaser Out) हुआ है। जिसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज डेट पर अपनी टकटकी लगाएं बैठे हैं।
Do Patti Release Date
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री काजोल देवगन और कृति सैनॉन बेहद जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दरअसल गुरूवार को काजोल और कृति की अपकमिंग फिल्म 'दो पत्ती' (Upcoming Film Do Patti) का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें कृति सैनॉन साइको आरोपी का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं वहीं काजोल देवगन पुलिस ऑफिसर (Police Officer) के किरदार में नजर आ रही हैं। जिसे देखने के बाद फैंस 'दो पत्ती' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में टेलीविजन जगत के अभिनेता शहीर शेख (Shaheer Sheikh) भी नजर आने वाले हैं।
साइको किरदार में लगा रोमांस का तड़का
जब से 'दो पत्ती' का टीजर रिलीज हुआ है तब से फैंस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं। ओटीटी अपकमिंग फिल्म 'दो पत्ती' (OTT Upcoming Film Do Patti) में कृति आरोपी का किरदार निभाती नजर आ रही है वहीं काजोल पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई दे रही हैं। जो सच का पर्दाफाश करने के लिए तमाम मुश्किलों का सामना करती हैं। टीजर में कृति, शहीर शेख संग रोमांस (Romance) करती नजर आ रही है। कृति और शहीर की सस्पेंस भरी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
काजोल पहली बार पुलिस के किरदार में दिखेंगी
आपने अभी तक काजोल देवगन को रोमांस से लेकर एक सपोर्टिव मदर का किरदार निभाते हुए देखा होगा। लेकिन पहली बार आप 'दो पत्ती' में काजोल को पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखने वाले हैं। लाजमी है काजोल को पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं कृति को भी अब तक आपने रोमांस करते हुए ही देखा होगा लेकिन बेहद जल्द आप कृति को साइको के किरदार में भी देख पाएंगे। 'दो पत्ती' का टीजर देखकर लगता है कि पुलिस ऑफिसर और साइको क्रिमिनल की ये जोड़ी ओटीटी पर तहलका मचाने वाली है।
'दो पत्ती' किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
'दो पत्ती' की शुरूआत में ही उत्तर भारत की खूबसूरती में काजोल को बुलेट चलाते हुए देखा जा सकता है। जिसमें काजोल जबरदस्त नजर आ रही हैं। काजोल और कृति की अपकमिंग फिल्म (Kajol And Kriti Upcoming Film) 'दो पत्ती' जल्द ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होने वाली है। नेटफ्लिक्स ने दो पत्ती की टीजर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है कि 'पहला काम हमेशा खास होता है, फिर चाहे वह एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में काजोल का नया रूप हो या फिर कृति सेनन की पहली थ्रिलर मूवी हो।
कृति सेनन के प्रोडक्शन हाउस में रिलीज होगी 'दो पत्ती'
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कृति सैनॉन ने इंडस्ट्री को अपने दस साल देकर इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे कर लिए हैं। कृति ने कुछ समय पहले 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' (Blue Butterfly Films) के नाम से अपने प्रोडक्शन हाउस की ओपनिंग की थी। कृति सैनॉन 'दो पत्ती' में अभिनेत्री के अलावा निर्माता के तौर पर भी काम करने वाली हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 'दो पत्ती' कृति के प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म होने वाली है। बहरहाल फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं है लेकिन दो पत्ती जल्द ही नेटफ्लिक्स पर बवाल मचाने वाली है।
देश-विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।