Urfi Javed- कपड़ों पर तंज कसे जाने से बौखलाई उर्फी जावेद ने कह डाली ये बात, देखें वीडियो
भारत
चेतना मंच
07 Sep 2022 04:04 PM
उर्फी जावेद (Urfi Javed) अश्लील कपड़े पहनने के लिए मीडिया में आजकल छायी हुई है। हर रोज कुछ न कुछ अजीब पहनकर मीडिया के सामने पोज़ देती हुई दिखाई देती हैं। अपने अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस की वजह से उर्फी सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है। यह किसी भी तरह के आउटफिट्स को बेहद कॉन्फिडेंट होकर कैरी करती नजर आती है। हालांकि इनके इस अजीबोगरीब आउटफिट्स की वजह से कुछ लोग बेहद असहज महसूस करते हैं।
कभी कपड़ों के नाम पर शरीर को सिर्फ फूलों से ढककर, तो कभी शरीर पर वायर लपेट कर ये पब्लिक प्लेस में आ जाती है। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर इन्हें काफी ट्रॉल भी होना पड़ता है। लोग इनके कपड़ों पर जबरदस्त कमेंट करते नजर आते हैं। यहां तक की कई सेलिब्रिटीज ने भी इनके (Urfi Javed) ड्रेसिंग सेंस पर तंज कसा है। लेकिन हर किसी को यह मुंह तोड़ जवाब देती नजर आती है।
ऐसी ही एक घटना अभी हाल ही में घटी है। जब झलक दिखला जा शो के एक इवेंट के दौरान उर्फी ने एक ऐसा बैकलेस कपड़ा पहना, जो काफी ज्यादा खुला हुआ था। उनकी इस कपड़े को देखकर किसी पैपराजी ने कमेंट करते हुए कहा कि - आज तो ढंग के कपड़े पहन लेती।"
पैपराजी के इस कमेंट को सुनते ही ऊर्फी जावेद (Urfi Javed) बुरी तरह से भड़क गई, और खूब खरी-खोटी सुनाई। पैपराजी पर भड़कते हुए उर्फी जावेद ने कहा कि -"तुम्हे अगर कपड़ो पर कमेंट करना है न तो अपनी गर्लफ्रेंड, और अपनी मां बहन के घर पर जाकर करो। मेरे कपड़े पर कोई कॉमेंट नहीं करेगा।"