Ed Sheeran : अपने नए एल्बम पर एड शीरन ने बताया पत्नी के ट्यूमर और दोस्त के खोने का दर्द
ED Sheeran: Ed Sheeran on his new album told the pain of losing wife's tumor and friend
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 09:13 PM
Ed Sheeran : ब्रिटिश गायक और गीतकार एड शीरन ने अपनी नई एल्बम की घोषणा करत हुए बताया की किस प्रकार वो एक लम्बे समय से "भय, अवसाद और चिंता" जैसे मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों से जूझ रहे थे. अपने इस अनुभव को उन्होंने अपने इस नए एल्बम के माध्यम से सबके सामने शेयर करने की कोशिश की है.
Ed Sheeran :
एड शीरन (Ed Sheeran ) युवाओं के बिच काफी लोकप्रिय सिंगर ने अपनी नई एलबम के रिलीज के दौरन कुछ अपनी लाइफ के कुछ ऎसे पहलुओ को भी खोला जो उनके चाहने वालों के लिए भी काफी हैरान कर देने वाली बाते थीं. अपनी नई एल्बम की घोषणा में उन्होंने अपनी मेंटल हेल्थ और अपने रिलेशनशिप को लेकर खुल कर कहा. एक लम्बे दशक से अपने प्रशंसकों के मध्य एड शीरन ने काफी नाम कमाया है. देश विदेश में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है. अब जब उन्होंने अपने जीवन के इन कुछ चौंकाने वाले पहलुओं को उजागर किया तो इस घटना से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया.
एड शीरन ने अपनी बात में कहा कि काफी समय से वो मानसिक रुप से अवसाद की स्थिति से गुजर रहे थे, जब अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले उन्हें और उनकी पत्नी को पता चला की गर्भवती पत्नी को ट्यूमर है तो ये उनके लिए बेहद कठिन समय था. एड शीरन के शब्दों में “मैं डर, अवसाद और चिंता” के भंवर में फंसा हुआ था ओर उससे बाहर आने के लिए लगातर संघर्ष कर रहा था.
Ed Sheeran संगीत ने दिया संभलने का मौका
शीरन ने बताया की कैसे अपने संगीत को बनाते समय उन्हें उन मानसिक वेदानाओं को सहना पड़ा जिसके कारण उनका जीवन ही बदल गया. मानसिक समस्याओं से निपटने में मदद के लिए उन्होंने अपने संगीत को थैरिपी की तरह ही लिया और धीरे धीरे उन्हें अपनी इस स्थिति से उबरने में मदद मिली. उन्होने अपने कड़वे अनुभवों के बारे में उल्लेख करते हुए बताया की किस प्रकार उनकी गर्भवती पत्नी अपने रोग से भी लड़ रही थी दूसरी ओर 2022 को अपने सबसे प्रिय मित्र को खो देने का दुख और अपने गानों को लेकर उन पर लगाए गए आरोप और कानूनी कार्यवाही के दावपेजों में वो खुद को असहाय जैसा महसूस कर रहे थे.
इस बीच 32 वर्षीय गायक ने अपने गीत "शेप ऑफ यू" के मामले में होने वाली साहित्यिक चोरी के मुकदमे को झेलने की स्थिति के बारे में भी बोला. उन्होंने कहा की पिछले कुछ समय से जो भी कुछ उनके जीवन में हुआ उन बातों ने उनका जीवन के प्रति सोचने का नजरीया ही बदल दिया, उन्होंने आगे कहा, "गाने लिखना ही मेरा इलाज भी है और यह मेरी भावनाओं को समझने में मेरी मदद करता है. मैंने अब जो भी कुछ लिखा यह बिना यह सोचे लिखा कि गाने क्या होंगे, मैंने बस वही लिखा जो कुछ छूट गया, और अपना सब इस में डाल दिया है.