Jacqueline Fernandez- जैकलिन फर्नांडिस पर ED की बड़ी कार्रवाई, जब्त हुई 7.23 करोड़ की प्रॉपर्टी
जैकलीन फर्नांडिस पर ईडी की कार्यवाही
भारत
चेतना मंच
30 Apr 2022 07:38 PM
Jacqueline Fernandez- बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस बड़ी मुश्किल में घिर गई है। 200 करोड़ रुपए के मनी लांड्रिंग केस में इनके खिलाफ ED द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है जिसके अंतर्गत इनकी 7.23 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त कर ली गई है। इसके साथ ही इनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है।
ED को मिले है अभिनेत्री के खिलाफ कई सुबूत-
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ही 5 दिसंबर 2021 को अभिनेत्री को देश से बाहर जाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया था। ईडी की टीम इस मामले में अभिनेत्री से पूछताछ भी कर चुकी है। साथ ही यह भी खबर सामने आई है कि ईडी के पास अभिनेत्री के खिलाफ पुख्ता सबूत है। यह भी सामने आ रहा है कि मुंबई के तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ भी इनका संबंध है, जिसके मामले में भी ईडी द्वारा अभिनेत्री से पूछताछ की गई।
सुकेश चंद्रशेखर के साथ है अभिनेत्री का करीबी रिश्ता-
ईडी के मुताबिक अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) का तिहाड़ जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ करीबी रिश्ता है। ठग सुकेश अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस पर खूब पैसे खर्च करता है। यह भी खबर सामने आई है कि इसने अभिनेत्री को डायमंड और गोल्ड की महंगी ज्वेलरी के साथ साथ और भी कई महंगे आइटम गिफ्ट में दिए हैं। ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर अभिनेत्री के ऊपर लगभग 10 करोड़ रुपए खर्च कर चुका है।
पानी की तरह पैसे बहाता है सुकेश -
ईडी की माने तो सुकेश चंद्रशेखर अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) पर पैसे पानी की तरह बहाता है। चार्टर्ड प्लेन के साथ-साथ अभिनेत्री के लिए फाइव स्टार होटल में कमरे बुक करने का खर्च सुकेश उठाता है। इसके साथ ही सुकेश और जैकलिन की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिससे यह सबूत मिलता है कि यह दोनों पहले रिलेशनशिप में रह चुके हैं। जेल में बंद होने के बावजूद सुकेश की फोन पर जैकलिन से बातचीत होती है। इन्हीं सब मामलों को लेकर ईडी की टीम अभिनेत्री से पूछताछ कर रही है।
करोड़ों की प्रॉपर्टी है जैकलिन के पास -
जैसा कि आप सभी जानते हैं अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस की नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ड्राइव के अलावा कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। फिर भी ये करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। रिपोर्ट के मुताबिक जैकलिन के करीब 10 मिलियन डॉलर की संपत्ति है।
करोड़ों की ठगी के मामले में जेल में बंद है सुकेश -
सुकेश चंद्रशेखर करोड़ों की ठगी के मामले में तिहाड़ जेल में बंद है। सबसे पहले ठगी के मामले में इनके खिलाफ दिल्ली में एफ आई आर दर्ज हुई थी। सुकेश पर आरोप है कि वह खुद को कभी PM ऑफिस और कभी गृह मंत्रालय से जुड़ा अधिकारी बताकर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मालविंदर सिंह को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर उनकी पत्नियों से 200 करोड़ से अधिक रुपए की ठगी कर चुका है। इसी मामले में ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग केस की जांच शुरू हुई। जहां से अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिस का भी नाम सामने आया। अब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ यह मामला अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के लिए कितनी मुश्किलें खड़ी करता है यह देखने वाली बात होगी।