Ektaa Kapoor Resigns: एकता कपूर ने दिया फैंस को तगड़ा झटका
Ektaa Kapoor Resigns
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:57 PM
Ektaa Kapoor Resigns: एकता कपूर ने हाल ही में अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी है. उन्होने बताया कि वो ऑल्ट बालाजी से रिजाइन करने वाली हैं।
Ektaa Kapoor Resigns: टीवी जगत की नामी-गिरामी प्रोड्यूसर्स में से एक, जिन्होंने टीवी जगत की दुनिया को मनोरंजन के नए साधन दिए, उन्होंने आज ऐसा खुलासा किया कि सब हैरान ही रह गए. शोभा कपूर और एकता कपूर ने साल 2017 में ऑन-डिमांड स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ALTBalaji का आगाज किया था. इस ओटीटी प्लैटफॉर्म का कंटेंट बाकी ओटीटी से काफी हटके था, लेकिन अब एकता कपूर ने इस ओटीटी प्लैटफॉर्म के मैनेजमेंट में बदलाव की सूचना दी है.
Ektaa Kapoor Resigns
एकता कपूर (Ektaa Kapoor) ने आज यानी 10 फरवरी को सोशल मीडिया पर बड़े बदलाव की घोषणा की है और यर घोषणा है कि एकता अब कंपनी के प्रमुख के रूप में अपने पद से हट गई हैं. जैसा कि हम जानते हैं, ALTBalaji ने एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में एक शानदार शुरुआत की थी जिसमें दर्शकों के मनोरंजन के लिए भरपूर कंटेट मौजूद था. यहां तक कि इस ओटीटटी पर पिछले साल 'लॉकअप' नाम का रिएलिटी शो भी रिलीज हुआ था और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इस शो को होस्ट किया था. इस ओटीटी में इरोटिक कंटेंट भी काफी है लेकिन इतने मसाले देने के बाद भी पिछले कुछ वर्षों में इसका डाउन भी देखा गया था.
एकता कपूर (Ektaa Kapoor) ने जो अपनी पोस्ट शेयर की है, उसमें उन्होंने बताया है कि विवेक कोका (Vivek Koka) अब इस ओटीटी प्लैटफॉर्म ALTBalaji के नए चीफ बिजनेस ऑफिसर रहेंगे. सिर्फ एकता कपूर ही नहीं बल्कि उनकी मां यानी शोभा कपूर भी अपने पद से हट गई हैं. विवेक कोका की बात करें तो वो काफी अनु्भवी शख्स हैं, उन्हें बिजनेस मैनेजमेंट में 20 साल का अनुभव है. उन्होंने मीडिया, ओटीटी, DTH, टेलीकॉम और बैंकिंग जैसे सेक्टर में खूब काम किया है. ALTBalaji से जुड़ने से पहले वो अतरंगी टीवी के लिए काम करते थे.