24 राउंड फायरिंग, मां थीं घर पर मौजूद, फायरिंग घटना पर एल्विश यादव का पहला बयान आया सामने!
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:24 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:24 AM
गुरुग्राम: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर रविवार सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने उनके गुरुग्राम स्थित घर पर 24 राउंड गोलियां चलाईं। इस दौरान घर पर उनकी मां मौजूद थीं। हालांकि गनीमत रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस जांच में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर आया एल्विश यादव का पहला बयान
फायरिंग की इस घटना के एक दिन बाद एल्विश यादव ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा—
"आपकी शुभकामनाओं के लिए मैं तहे दिल से आपका आभार व्यक्त करता हूं। मैं और मेरा परिवार सुरक्षित और स्वस्थ हैं। हमारे बारे में आपकी चिंताओं के प्रति हम बेहद आभारी हैं। धन्यवाद।"
एल्विश के इस बयान से उनके चाहने वालों ने राहत की सांस ली और सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए समर्थन जताया।
CCTV में कैद हुए हमलावर
फायरिंग करने वाले हमलावर घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गए हैं। पुलिस ने DVR कब्जे में ले ली है और फुटेज खंगाल रही है। एल्विश यादव के घर की दीवारों पर गोलियों के कई निशान मिले हैं, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं।
गैंगस्टर्स ने ली जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर ली है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
फैंस ने जताया प्यार और चिंता
एल्विश यादव यूट्यूब की दुनिया के बड़े नाम हैं और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 जीतने के बाद से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है। हाल ही में वह ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में भी नजर आए थे और अपने पार्टनर करण कुंद्रा के साथ शो को जीता था।
फायरिंग की इस घटना के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा की कामना कर रहे हैं और अपना समर्थन जता रहे हैं।
‘द बंगाल फाइल्स’ पर बढ़ा विवाद : विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ FIR दर्ज