Bollywood News : दुर्गा पूजा में परेशान दिखी काजोल
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:19 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:19 AM
निकिता चौहान
देश से लेकर विदेशों तक में नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस पर्व में पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं। मंगलवार को सभी जगह सप्तमी पूजा का आयोजन किया गया। मुंबई, सांता क्रूज रोज पर हीरावती बैंकट हॉल में दुर्गा सप्तमी पूजा हुई। इस मौके काजोल, अयान मुखर्जी सहित कई सेलेब्स मां की अराधना करने पहुंचे। हाल ही में सामने आई फोटो में काजोल ने पिंक कलर की साड़ी पहनी और गले में हैवी नेकलेस पहन रखा है । काजोल दुर्गा सप्तमी की पूजा करने सास वीणा देवगन के साथ पहुंची। सामने आई फोटो में देखा जा सकता है कि सास-बहू दोनों ने ही सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए मास्क पहन रखा है। qबता दें कि काजोल हर साल दुर्गा सप्तमी पूजा में मां तनूजा, बहन तनीषा मुखर्जी और दोनों बच्चें युग-न्यास के साथ शामिल होती है। लेकिन इस बार शायद वे सिर्फ सास के साथ ही पहुंची। बताते चलें कि दुर्गा पूजा के पंडाल में पहुंची काजोल किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा हैरान-परेशान भी नजर आई। वे अपने किसी रिश्तेदार के साथ दिखी ।