दूसरी दुनिया में ले जायेगा faith will roar, फैंस के उड गए होश
भारत
चेतना मंच
24 Jul 2025 06:04 PM
Entertenment : Faith Will Roar महावतार नरसिंह फिल्म का पहला म्यूजिकल प्रोमो, बी प्राक की पावरफुल आवाज़ के साथ रिलीज़ हो चुका है। ये ट्रैक सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि भगवान नरसिंह के रूप में छुपी भक्ति और शक्ति की ज्वाला है। संस्कृत लिरिक्स और गूजबम्प्स देने वाला बैकग्राउंड स्कोर इस गाने को दिव्य और ड्रामैटिक दोनों बना देता है। विजुअल्स इतने ग्रैंड हैं कि ये साफ़ दिखाते हैं – Faith Will Roar is not just a song, it's a spiritual cinematic experience. महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की ये शुरुआत एक ऐसा धमाका है जिसे लोगों ने पहले कभी महसूस नहीं किया।
भक्ति और शक्ति का मेल
Faith Will Roar’ एक हाई एनर्जी ट्रैक है जिसमें संस्कृत श्लोकों के ज़रिए भगवान नरसिंह की शक्ति, उनका रूप और उनका प्रकोप दर्शाया गया है। यह पहली बार है जब बी प्राक ने संस्कृत में गाना गाया है और उनकी आवाज़ सुनते ही एक spritual एनर्जी महसूस होती है।
विजुअल इफेक्ट्स – साउथ सिनेमा का नया बेंचमार्क
प्रोमो में दिखाई गई VFX क्वालिटी भारतीय सिनेमा के लिए एक नया बेंचमार्क साबित हो रही है। साउथ सिनेमा की भव्यता और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का ज़बरदस्त मेल इसमें देखने को मिलता है। खून और क्रोध से भरे युद्ध सीन, आकाश में होती दिव्य लड़ाइयाँ और हर फ्रेम की ग्रांडनेस दर्शकों को एक अलग ही दुनिया में ले जाती है। इसी भव्यता के साथ, नरसिंह अवतार का रौद्र रूप, उनका गुस्सा, न्याय और भक्त के लिए किया गया रक्षा संकल्प इस एंथम के ज़रिए बखूबी दर्शाया गया है। यह सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि एक अनुभव है जो भक्ति, शक्ति और सिनेमा का एक अलग संगम है जो पहली बार महसूस होगा।
फिल्म की जानकारी
‘महावतार नरसिंह’ एक मेगा बजट फिल्म है जिसे अश्विन गंगाराजू ने डायरेक्ट किया है और इसका निर्माण होम्बले फिल्म्स व क्लीम एंटरटेनमेंट ने किया है। इस फिल्म का शक्तिशाली गीत ‘Faith Will Roar’ बी प्राक ने गाया है जिसका संगीत सैम सी.एस. ने दिया है। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 2D और 3D फॉर्मेट में 25 जुलाई 2025 को रिलीज़ हो रही है।