फिर लौट रहा है फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी'
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 12:17 AM
Entertenment News : टीवी इंडस्ट्री का आइकॉनिक शो'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' एक बार फिर से लौटने वाला है। इस शो ने 2000 के दौर में घर-घर में अपनी जगह बनाई थी और आज भी इसकी यादें लोगों के दिलों में ताज़ा हैं। स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय के दमदार किरदार आज भी लोगों को याद हैं। अब इस शो का रीबूट वर्ज़न तैयार हो रहा है और मेकर्स ने इसमें कुछ नए चेहरों को भी शामिल किया है।
मिलिए शो के तीन नए एक्टर्स से
रीबूट वर्ज़न में तीन नए एक्टर्स की एंट्री हो रही है। ये तीनों टीवी की दुनिया के नए लेकिन टैलेंटेड चेहरे हैं। इनमें से एक लीड रोल में नजर आएंगे, तो दो एक्टर्स सपोर्टिंग लेकिन अहम किरदार निभाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, इन नए चेहरों में यंग जनरेशन को ध्यान में रखते हुए फ्रेशनेस लाने की कोशिश की गई है। मेकर्स चाहते हैं कि नई कहानी में पुराने तड़के के साथ-साथ आज की पीढ़ी की झलक भी दिखे।
क्या पुरानी कास्ट भी होगी वापिस?
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की भी शो में अहम भूमिका रहेगी। हालांकि स्मृति अब राजनीति में हैं लेकिन खबर है कि वो शो में एक खास अपीयरेंस देंगी। अमर उपाध्याय भी रीबूट में नजर आएंगे। जैसे ही शो के रीबूट की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर #KSBKBTReboot ट्रेंड करने लगा। फैंस पुराने दिनों की यादों में खो गए हैं और बेसब्री से शो के ऑन-एयर होने का इंतजार कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि नए एक्टर्स के साथ ये शो दोबारा वही जादू चला पाता है या नहीं।