EXCLUSIVE: व्यवसाई राज कुंद्रा के ऑर्थर जेल घटना पर बनेगी फिल्म, खुद राज निभाएंगे मुख्य भूमिका
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 05:21 PM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 19 जुलाई, बॉलीवुड
Film on Raj Kundra: जाने-माने व्यवसाई और बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के पोर्न फिल्मोग्राफी मामले में आर्थर जेल से जुड़ी घटना पर फिल्म बनेगी। इस फिल्म में खुद राज कुंद्रा मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने और ऐप पर डिस्ट्रीब्यूट करने का लगा था इल्जाम :
व्यवसाई राज कुंद्रा पर सितंबर 2021में पोर्न फिल्मोग्राफी का इल्जाम लगा था। बेवफाई राजकोट अपरिचित तौर पर अश्लील फिल्म ओके निर्माण और एप्स के माध्यम से उन्हें डिस्ट्रीब्यूट करने के आरोप लगे थे। इस घटना के बाद राज कुंद्रा को पूरे 63 दिन जेल में बिताने पड़े, तब जाकर उन्हें जमानत मिली।
इस घटना के पूरे 1 साल बाद राज ने इस मामले में कुछ बोलने का फैसला किया। और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि -" वन ईयर टुडे #ArthurRoad से रिलीज हुआ, यह समय की बात है कि न्याय मिलेगा। सच जल्द ही सामने आएगा। शुभचिंतकों को धन्यवाद और ट्रोलर्स को भी बहुत-बहुत धन्यवाद आपने मुझे मजबूत बनाया है।"
Raj Kundra Controversy पर जल्द बनेगी फिल्म:
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज कुंद्रा कंट्रोवर्सी पर फिल्म बनाने का फैसला किया गया है। फिलहाल अभी ये शुरुआती स्टेज पर है। फिल्म का नाम अभी निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन फिल्म की पूरी कहानी डिसाइड कर ली गई है। राज कुंद्रा कंट्रोवर्सी (Raj Kundra Controversy) पर आधारित फिल्म में व्यवसाई पर लगे पहले आरोप से लेकर, मीडिया रिपोर्ट, जेल में बिताए गए उनके पूरे दिन और जमानत तक की कहानी को सम्मिलित किया जाएगा। खुद पर बन रही फिल्म में राज कुंद्रा ही मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
आप व्यवसाई राज कुंद्रा की बायोग्राफी को लेकर कितना उत्साहित हैं, कमेंट सेक्शन में लिखकर हमे अवश्य बताएं।