EXCLUSIVE- शहनाज गिल ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो, कभी ईद कभी दिवाली से हुई बाहर।
भारत
चेतना मंच
08 Aug 2022 05:40 PM
Shehnaaz Gill- जानी-मानी इंटरटेनमेंट क्वीन शहनाज गिल से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं शहनाज गिल बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का हिस्सा बनने वाली थी। परंतु अब बड़ी खबर सामने आई है कि शहनाज अब इस फिल्म से बाहर हो गई है। इसके साथ ही अभिनेत्री (Shehnaaz Gill unfollow Salman Khan) ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर शहनाज गिल ने यह बड़ा कदम क्यों उठाया है।
रियलिटी शो बिग बॉस के 13वें सीजन में कंटेस्टेंट बनकर नजर आई पंजाब की सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज गिल ने इस शो के माध्यम से खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। दर्शकों के दिल में खास जगह बनाने वाली शहनाज शो के होस्ट बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की भी फेवरेट थी। बिग बॉस के बाहर निकलने के बाद से शहनाज हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। इनके क्यूट से मनोरंजक अंदाज के लोग दीवाने हैं। अभिनेता सलमान खान के साथ शहनाज गिल का एक बहुत ही प्यारा सा रिश्ता है। सलमान खान के साथ इनकी बॉन्डिंग इनके फैंस को भी बेहद पसंद आती है।
ऐसे में जब यह खबर सामने आई कि शहनाज सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' का हिस्सा बनने वाली है, तो इनके फैन बॉलीवुड में इनका डेब्यू सलमान खान के साथ देखने के लिए काफी बेताब थे। परंतु अब लग रहा है इनके फैंस का यह सपना पूरा नहीं हो पाएगा। क्योंकि अब खबर सामने आ रही है कि शहनाज (Shehnaaz Gill out from the movie kabhi Eid kabhi Diwali) भाई जान की फिल्म ' कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो चुकी है। यही नहीं अभिनेत्री ने अपने सारे सोशल मीडिया अकाउंट से अभिनेता सलमान खान को अनफॉलो कर दिया। इसके पीछे की वजह चाहे जो भी हो लेकिन यह इनके फैंस के लिए बहुत ही बुरी खबर है।