Divorce: जिसके लिए आसिन ने पीक पर छोड़ा अपना कैरियर, शादी के 7 साल बाद उसी से होने जा रही अलग ?
आसिन के तलाक की खबरें सुर्खियों में
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:41 AM
Asin Divorce News : आमिर खान की फिल्म गजनी से इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री आसिन के तलाक की खबरें इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई हुई है। यह खबरें तक से चर्चा का विषय बनी हुई है जबसे अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने पति राहुल शर्मा के साथ ही अपनी सारी तस्वीरें डिलीट कर दी है। अभिनेत्री के इस कदम के बाद से ही लोग ये कयास लगाने लगे हैं कि कहीं असिन अपने पति से तलाक तो नहीं ले रही।
Asin Divorce Rumours -
शादी के 7 साल बाद अलग होने की खबर -
आसिन और राहुल शर्मा की शादी को 7 साल हो चुके हैं। फिल्म हाउसफुल 2 के प्रमोशन के लिए आसिन जब अक्षय कुमार के साथ ढाका जा रही थी, उस दौरान प्लेन में ही अभिनेता ने राहुल शर्मा से इनका परिचय कराया था। छोटी सी मुलाकात के बाद इनके बीच दोस्ती हुई और कुछ दिनों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। 19 जनवरी साल 2016 को यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए। साल 2017 में इनकी बेटी आरिन का जन्म हुआ। राहुल से शादी करने के बाद आसिन ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, हालांकि उन दिनों इनका कैरियर पीक पर था।
वो प्यार जिसे पाने के लिए अभिनेत्री ने अपने कैरियर के पीक पर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, अब शादी के 7 साल बाद उसी से अलग होने की खबरें बेहद चौकाने वाली हैं। हालांकि इस खबर पर अभी अभिनेत्री या उनके पति की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट सामने नहीं आई है। वहीं अभिनेत्री के एक फैन पेज ने यह दावा किया है कि आसिन और उनके पति राहुल शर्मा (Asin Husband Rahul Sharma) के बीच फरवरी महीने से ही तनाव चल रहा हैं, उस समय अभिनेत्री ने अपनी वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया से रिमूव कर दी थी। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।