Advertisement
Advertisement

Advertisement
Parag Tyagi : टीवी जगत आज गहरे सदमे में है। ‘कांटा लगा’ से लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। गुरुवार रात अचानक सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दिल दहला देने वाली खबर ने न सिर्फ उनके प्रशंसकों को, बल्कि उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी को भी तोड़कर रख दिया है। जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करने वाले पराग की आंखों में अब सिर्फ ग़म है। सोशल मीडिया पर उनका भावुक चेहरा और कार में बैठा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका दर्द साफ झलक रहा है।
गाजियाबाद की गलियों से निकलकर मुंबई के चमकते पर्दे तक का पराग त्यागी का सफर आसान नहीं रहा। पराग त्यागी का जन्म 27 नवंबर 1975 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। फिल्मों और टीवी में नाम कमाने के लिए उन्होंने वर्षों तक संघर्ष किया। पराग त्यागी का सफर शुरुआत से ही संघर्षों से भरा रहा। वर्ष 2003 में उन्हें पहली बार कैमरे के सामने आने का मौका 'इट हैपन्स देट वे टू' जैसी एक मामूली परियोजना से मिला, लेकिन इससे दर्शकों के बीच वे अपनी पहचान नहीं बना सके। पांच साल के इंतजार के बाद 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'अ वेडनेसडे' में उन्होंने एक छोटी मगर प्रभावशाली भूमिका निभाई, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में गंभीरता से लिया जाने लगा। हालांकि, असली मुकाम उन्हें बड़े पर्दे ने नहीं, बल्कि छोटे पर्दे ने दिया। यहीं से उनकी पहचान गढ़नी शुरू हुई और उनकी मेहनत रंग लाने लगी।
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के पॉपुलर शो ‘पवित्र रिश्ता’ में पराग ने अहम भूमिका निभाई, जिसने उनके करियर की दिशा बदल दी। इसके बाद साल 2013 में टीवी सीरियल 'जोधा अकबर' ने उन्हें एक नया मुकाम दिया। इस शो में उनके किरदार को खूब सराहा गया और वे 'हैंडसम हंक' की छवि के साथ टीवी दर्शकों के दिलों में जगह बना गए। 'प्यार को हो जाने दो', 'काला टीका', 'ब्रह्मराक्षस', 'सपनों से भरे नैना' जैसे शोज़ में उन्होंने लगातार मजबूत अभिनय से अपनी पहचान और पुख़्ता की।
साल 2017 में राम गोपाल वर्मा की 'सरकार 3' में उन्होंने फिल्मी पर्दे पर वापसी की। वर्ष 2014 में शेफाली जरीवाला से विवाह के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ हर सुख-दुख में साझीदार रहे। एक तरफ शेफाली को 'कांटा लगा' गाने से रातोंरात शोहरत मिली, तो दूसरी ओर पराग ने मेहनत की धीमी लेकिन सशक्त राह पकड़ी। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री में मिसाल मानी जाती थी।
Parag Tyagi
Advertisement
Advertisement