गदर 2 फर्स्ट लुक आउट : 22 साल बाद आ रही है ग़दर 2 , इस बार हैंडपंप की जगह सनी देओल ने उठाया बैलगाड़ी का पहिया
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 08:31 AM
फिल्म ग़दर 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक सामने आया है। सनी भारी भरकम बैलगाड़ी का पहिया उठाते हुए नज़र आ रहे हैं। सनी देओल के इस सीन को देखकर फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।
जिसका सभी को इंतज़ार था आखिरकार वो घड़ी आ ही गयी है। अपकमिंग फिल्म ग़दर 2 से सनी देओल का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म ग़दर 2 के रिलीज़ में तो वैसे अभी काफी वक़्त है , इससे पहले एक्टर का पहला लुक सबके सामने आ गया है।
साल 2001 में एक्टर ने अपने ढाई किलो के हाथ से हैंडपंप उठाया था। अब उन्होंने बैलगाड़ी का पहिया उठाया है।