Gadar 2 Song : रिलीज हुआ गदर2 का गाना 'उड़ जा काले कावा' 22 साल बाद भी दिखी तारा सिंह और सकीना की वही केमिस्ट्री
Gadar 2 Song Udd ja kale kava released today
भारत
चेतना मंच
29 Jun 2023 09:01 PM
Gadar 2 Song Released: सनी देओल और अमीषा पटेल (Sunny Deol and Amisha Patel Upcoming Movie) की आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित है। फिल्म गदर एक कथा के रिलीज होने के पूरे 22 साल बाद इसका सीक्वल बना है। 22 साल पहले तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। फिल्म के कई डायलॉग भी बेहद पॉपुलर हुए थे। ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर भी दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल दर्शकों को फिल्म के लिए अभी 1 महीने का इंतजार और करना पड़ेगा, तब तक दर्शक इस फिल्म के नए गाने का आनंद ले सकते हैं जो आज ही रिलीज हुआ है।
गदर- एक प्रेम कथा (Gadar Ek Prem Katha) का उदित नारायण की आवाज में गाया गया गाना 'उड़ जा काले कावा 'बेहद पॉपुलर हुआ था। अब 22 साल बाद इस गाने का नया वर्जन रिलीज किया गया है।
Gadar 2 Song: उड़ जा काले कावा हुआ। रिलीज -
पूरे 22 साल बाद 'उड़ जा काले कावा (Udd Ja kale Kava)' गाने का नया वर्जन भले ही रिलीज हुआ है, लेकिन पर्दे पर 22 साल बाद भी तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल के बीच वही 22 साल पुरानी खूबसूरत सी केमिस्ट्री देखने को मिली है। गाने के नए वर्जन में तारा सिंह और सकीना अपनी पुरानी यादों को जीते हुए दिख रहे हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। पुराने गाने में जहां उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी थी वही नए वर्जन को मिथुन द्वारा रीक्रिएट व रीअरेंज किया गया है। गाने के बोल आनंद बख्शी ने लिखे हैं, जबकि पुराने वर्जन को उत्तम सिंह ने लिखा था।