Gadar 2 Trailer: कारगिल विजय दिवस के मौके पर रिलीज हुआ गदर 2 का धमाकेदार ट्रेलर, आप भी देखें वीडियो
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:46 AM
सुप्रिया श्रीवास्तव, 26 जुलाई, बॉलीवुड
Gadar 2 Trailer Out - आज कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay diwas) के मौके पर सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म गदर टू का धमाकेदार ट्रेलर (Gadar 2 Trailer) लॉन्च किया गया है। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस साल की बहुचर्चित व मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर-2 का ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। गदर के पहले पार्ट में जहां सनी देओल के हैंडपंप उखाड़ने वाले सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी, वहीं 'गदर 2' में सनी हथौड़ा चलाते, पहिया घुमाते फैंस को लुभाते नजर आ रहे हैं।
बहुत ही ग्रैंड तरीके से लांच हुआ गदर टू का ट्रेलर (Gadar 2 Trailer)-
सनी देओल व अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म गदर 2 का ट्रेलर बहुत धमाकेदार अंदाज में लॉन्च किया गया है। ढोल नगाड़ों के साथ कास्ट का स्वागत किया गया। जहां अमीषा, सनी, उत्कर्ष समेत पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। सनी देओल की फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर फैंस को खूब लुभा रहा है। पहले पार्ट में सनी जहां अपनी पत्नी अमीषा पटेल को बचाने पाकिस्तान जाते हैं. वहीं इस बार वो अपने बेटे चरणजीत यानी जीते (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए सरहद पार करेंगे। उत्कर्ष इस बार एक सैनिक के रूप में नजर आएंगे। गदर के पहले पार्ट में छोटे से दिखने वाले उत्कर्ष अब असल में भी बड़े हो गए हैं। इमोशन्स का पूरा तड़का लगाती इस फिल्म के ट्रेलर हर किसी के दिल को छू लिया है। सनी ने फिल्म की कास्ट से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है, यही फिल्म की यूएसपी साबित होती दिख रही हैं। तारा सिंह और सकीना को 23 साल पुराने अंदाज में देखकर फैन इस फिल्म के साथ इमोशनली कनेक्ट हो रहे हैं।
11 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म -
सनी देओल और अमीषा पटेल (Sunny Deol and Amisha Patel Upcoming Movie) की आने वाली फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शक बेहद उत्साहित है। फिल्म गदर एक कथा के रिलीज होने के पूरे 22 साल बाद इसका सीक्वल बना है। 22 साल पहले तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी। फिल्म के कई डायलॉग भी बेहद पॉपुलर हुए थे। ऐसे में इसके सीक्वल को लेकर भी दर्शकों को बेहद बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल दर्शकों को फिल्म के लिए अभी 1 महीने का इंतजार और करना पड़ेगा, ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल आज इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है दर्शक तब तक इस का आनंद उठा सकते हैं।