Gadar 2 vs.OMG Ticket Booking : सनी- अमीषा की जोड़ी ने मचाया धमाल, अक्षय कुमार की OMG 2' को दी मात
Gadar 2 vs.OMG Ticket Booking
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 07:27 AM
Gadar 2 vs.OMG Ticket Booking : सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी ने एक बार फिर दर्शकों के दिल पर अपना कब्जा कर लिया। गदर के सुपरहिट होने के बाद दर्शकों ने सनी और अमीषा की जोड़ी को खूब याद किया। जब गदर 2 बनने की बात आई तो मेकर्स को सनी और अमीषा से अच्छी कोई मिली ही नहीं। वापस से इतने दिनों बाद सनी और अमीषा को एकसाथ देखकर फैंस ने उनपर खूब प्यार बरसाया। जी हां अगर हम बात करें गदर 2 के आसपास रीलिज हो रही फिल्म के बारे में तो उनमें सबसे उपर अक्षय कुमार की ओएमजी 2' का नाम होगा। जहां गदर 2 पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 50,000 टिकट बेचने के करीब पहुंच रही है, वहीं ओएमजी 2 को यहां तक पहुंचने में काफी वक्त लगेगा।
Gadar 2 vs.OMG Ticket Booking
केवल 7,700 टिकट बेचने में सफल रही ओएमजी 2
सनी देओल की फिल्म ने रविवार सुबह तक केवल शुरुआती दिन के लिए तीन राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं - पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस - में कुल लगभग 45,000 टिकटें बेचीं। दूसरी ओर, ओएमजी 2 तीन राष्ट्रीय श्रृंखलाओं में शुरुआती दिन में केवल 7,700 टिकट बेचने में सफल रही।
Gadar 2 vs.OMG Ticket Booking : जहां गदर 2 पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में 50,000 टिकट बेचने के करीब है, वहीं ओएमजी 2 को यह उपलब्धि हासिल करने में काफी समय बाकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमित राय निर्देशित इस फिल्म के गुरुवार रात तक तीन मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं में 50,000-60,000 टिकट बिकने की संभावना है।
सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गुरुवार को 2 लाख से अधिक टिकटों की बिक्री के साथ अपनी अग्रिम बुकिंग बंद करने पर विचार कर रही है। एडवांस बुकिंग पर इस प्रतिक्रिया के साथ, गदर 2 को लगभग 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिलने की संभावना है।
Gadar 2 vs.OMG Ticket Booking
ओएमजी 2 में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम
Gadar 2 vs.OMG Ticket Booking : ओएमजी 2 कांति शरण मुद्गल पर केंद्रित है जिनके बेटे पर अनैतिक आचरण का आरोप लगाया जाता है और उसे स्कूल से निकाल दिया जाता है। भगवान शिव के कट्टर भक्त, मुद्गल ने अपने बेटे की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को अदालत में ले जाने का फैसला किया। अमित राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, अरुण गोविल, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और पवन मल्होत्रा महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
Gadar 2 vs.OMG Ticket Booking : दूसरी ओर, गदर 2 तारा सिंह पर केंद्रित है जो अपने बेटे चरणजीत 'जीते' सिंह को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाता है। अमित राय द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा और सिमरत कौर मुख्य भूमिका में हैं।
Gadar 2 vs.OMG Ticket Booking
दर्शकों को सिनेमाघरों में रिलीज का इंतजार हुआ खत्म
ओएमजी 2 गदर 2 और चिरंजीवी की भोला शंकर के साथ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । ये फिल्में रजनीकांत और मोहनलाल की आगामी फिल्म जेलर के एक दिन बाद रिलीज होंगी , जो 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
Made In Heaven 2 Review: फेयरीटेल शादियों के पीछे के अंधेरे की कहानी, दिखा रही ‘Made in Heaven 2’देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।