Ganesh Visarjan 2025: ढोल की बीट पर झूमे Salman Khan, देसी अंदाज में दिखीं Sonakshi
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:59 PM
Ganesh Visarjan 2025: गणेश चतुर्थी 2025 का उत्सव पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक, हर कोई बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मौके पर पीछे नहीं रहे। सलमान खान की बहन अर्पिता खान के घर हर साल की तरह इस बार भी बप्पा विराजे और उनके विसर्जन में पूरा खान परिवार शामिल हुआ। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की बीट पर सलमान खान का एनर्जेटिक डांस देखने लायक था।
ढोल-नगाड़ों पर थिरके Salman Khan
गणपति विसर्जन के मौके पर सलमान खान पूरे जोश के साथ नजर आए। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में सलमान ब्लू टी-शर्ट और जीन्स पहने जमकर डांस करते दिखे। ढोल की धुन पर सलमान का यह एनर्जेटिक अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। वहीं, अर्पिता खान भी लाल सूट में अपने भाई का साथ देती नजर आईं।
Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal का देसी लुक
इस मौके पर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पति जहीर इकबाल के साथ पहुंचीं। सोनाक्षी हैवी सूट और बालों में गजरा लगाए देसी लुक में नजर आईं, जबकि जहीर ग्रीन शेरवानी में खूब जचे। दोनों ने खान परिवार के साथ विसर्जन की मस्ती में हिस्सा लिया।
पूरे परिवार ने मिलकर दी बप्पा को विदाई
विसर्जन के दौरान सलमान खान के भाई अरबाज खान, सोहेल खान और आयुष शर्मा भी मौजूद रहे। आयुष शर्मा अपनी बेटी को गोद में लिए ढोल की धुन पर थिरकते दिखे। अरबाज खान के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी बप्पा की भक्ति में डूबे दिखाई दिए। पूरे परिवार ने मिलकर धूमधाम से बप्पा को विदा किया।