Gangster Lawrence Bishnoi : सलमान खान के बाद इन फ़िल्मी सितारों को भी मिली धमकी
These bollywood stars are getting threats from gangster.
भारत
चेतना मंच
20 Apr 2023 05:59 PM
Gangster Lawrence Bishnoi के द्वारा बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक लम्बे समय से जान से मारने की धमकी मिल रही है लेकिन सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें ऐसा लिखा हुआ है कि "सलमान खान के बाद उसका अगला टारगेट रणबीर कपूर एवं कैटरीना कैफ के पति यानि की विक्की कौशल होंगे।" हालांकि इस वायरल पोस्ट की अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है और काफी सारे यूजर्स ने इस पोस्ट के नीचे इसे फेक न्यूज़ बताया है।
राखी सावंत को भी मिले धमकी भरे ईमेल
बॉलीवुड में अक्सर अपने अलग अंदाज़ और नये मुद्दों के लिए चर्चा में बनी रहने वाली राखी सावंत का सलमान खान के साथ भी एक ख़ास रिश्ता है। वे उन्हें अपने भाई की तरह मानती हैं और सलमान खान भी हर मुसीबत में राखी के लिए एक मज़बूत पिलर की तरह खड़े रहते हैं। लेकिन उनका यह ख़ास रिश्ता शायद राखी सावंत के लिए मुसीबत बन सकता है। दरअसल Gangster Lawrence Bishnoi के ग्रुप की तरफ से उन्हें भी धमकी भरे दो ईमेल मिले हैं जिनमें उन्हें सलमान खान के मामले से दूर रहने की हिदायत दी गयी है।
Gangster Lawrence Bishnoi
इससे पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने के बाद Gangster Lawrence Bishnoi ने सलमान खान को कई बार माफ़ी मांगने के लिए कहा और यह मामला काले हिरण के शिकार से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा Gangster Lawrence Bishnoi ने संजय राउत को भी जान से मारने की धमकी दी थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी।
हाल ही में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ़ की हत्या करने वाले तीन अपराधियों में से एक सनी भी इसी गैंगस्टर को अपना आइडियल मानता है। इन सभी तथ्यों और बढ़ती हुई धमकियों के मामलों को देखते हुए पुलिस एवं बड़े अधिकारीयों को इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।