Gauhar Khan - मां बनने वाली हैं गौहर खान, खूबसूरत एनिमेशन के जरिए दी खुशखबरी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:27 PM
Gauhar Khan pregnancy - बॉलीवुड और टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री गौहर खान के घर जल्द नन्ही किलकारियां गूंजने वाली है। गौहर और ज़ैद जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। अभिनेत्री ने बहुत खास अंदाज में यह खुशखबरी खुद अपने फैंस के साथ शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर गौहर खान (Gauhar Khan) ने एक एनिमेशन वीडियो के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी प्रेगनेंसी की खुशखबरी शेयर की है। कार्टून वेरिएशन में तैयार किया गया यह एनिमेशन वीडियो बेहद खूबसूरत है। इस एनिमेशन वीडियो के बीच में ही नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी लिखी गई है। वीडियो की शुरुआत में कार्टून वेरिएशन में गौहर, ज़ैद के साथ स्कूटर पर बैठे नजर आती हैं। जिस पर लिखा होता है एक से बने दो जब ज़ैद और गौहर मिले। आगे वीडियो में स्कूटर में एक कैरियर जुड़ जाता है जिस पर टेडी और कुछ खिलौने रखे हुए हैं और टेक्स्ट में लिखा होता है और अब यह एडवेंचर कंटिन्यू हो रहा है और हम जल्दी ही 3 बनने वाले हैं। गौहर और ज़ैद प्लस वन।"
इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है कि -" बिस्मिल्लाह रहमान नीर रहीम. आप सब की दुआओं और प्यार की जरूरत है माशा अल्लाह।" अभिनेत्री के इस पोस्ट पर उनके करीबी दोस्त और फैंस अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।