अपने आर्किटेक्चर डिज़ाइन और स्टाइलिश लुक्स के कारण चर्चा में बनी रहने वाली शाहरुख़ खान की पत्नी Gauri Khan अब नये कानूनी विवादों में फंसती हुई नज़र आ रहीं हैं। दरअसल उनके खिलाफ मुंबई में रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने लखनऊ में एक FIR दर्ज करायी है। दर्ज हुई FIR में केवल गौरी खान ही नहीं बल्कि अन्य लोग भी शामिल हैं। आइये जानते हैं पूरे घटनाक्रम को विस्तार से...
ब्रांड अम्बेसेडर होने के कारण शामिल हुआ नाम
दरअसल मामला यह है कि मुंबई के रहने वाले किरीट जसवंत शाह ने लखनऊ में एक फ्लैट जिसकी कीमत करोड़ों में है, को अपने नाम से बुक कराया था और इसके लिए उन्होंने 86 लाख का भुगतान भी कर दिया था। किन्तु अभी तक उन्हें यह फ्लैट मिल नहीं सका है। तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड नामक इस कंपनी की ब्रांड अम्बेसेडर शाहरुख़ खान की पत्नी Gauri Khan हैं और शख्स का कहना है कि उन्होंने गौरी खान के प्रचार प्रसार से ही प्रभावित होकर यह फ्लैट खरीदा था।
Gauri Khan
इस FIR में सिर्फ Gauri Khan का ही नहीं बल्कि कंपनी के कई अन्य लोगों का नाम भी शामिल है। तुलसियानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड के सीएमडी अनिल कुमार तुलसियानी और डायरेक्टर महेश तुलसियानी के खिलाफ भी किरीट जसवंत शाह के द्वारा FIR दर्ज करायी गयी है।
हालांकि इस मामले से जुड़ा हुआ कोई भी बयान अभी तक गौरी खान की तरफ से नहीं आया है। पुलिस के द्वारा यह जानकारी प्राप्त हुई है कि मामले को संज्ञान में लेकर FIR दर्ज कर ली गयी है और जांच भी की जा रही है कि एक बड़े भुगतान के बाद भी शख्स को फ्लैट क्यों नहीं दिया गया है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस के द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है और गौरी खान इस पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देती हैं।